Video: विशालकाय सांप को देखकर अटक गई थी लोगों की सांसें! फिर लड़की ने जो किया देखकर रह जाएंगे दंग

Snake Viral Video: पब्लिक प्लेस पर विशालकाय सांप को देखकर लोग सहम गए थे। तभी एक लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को अपने हाथ से उठाया और उसे तालाब में जाकर फेंक दिया।

Girl Caught Giant Snake with Naked Hand Watch Viral Video
लड़की ने तो कमाल कर दिया।  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • पब्लिस प्लेस पर दिखा विशालकाय सांप
  • सांप को देखकर लोगों की अटक गई सांसें!
  • लड़की ने नंगे हाथ से सांप को उठाकर तालाब में फेंका

Snake Video: सोशल मीडिया पर  कई तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर काफी हैरानी होती है। वहीं, कुछ तो ऐसे होते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद ना केवल आप दंग रह जाएंगे बल्कि लड़की के हिम्मत और हौसले की भी दाद देंगे। क्योंकि, उसने ऐसी 'दिलेरी' दिखाई है जो सबसे बस की बात नहीं है। 

आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों के हाथ-पैर फूल जाते हैं। ऐसे में जरा सोचिए जब उससे सामना हो तो क्या हालत होगी? लेकिन, इस लड़की ने सांप के साथ जो किया उसे देखकर तो ऐसा लगता है कि वह इससे रोजाना 'खेलती' हो। दरअसल, एक पब्लिक प्लेस अचानक विशालकाय सांप पहुंच गया। सांप को देखने के बाद लोगों की हालत खराब हो गई। हालांकि, एक शख्स डर-डर कर सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, उसे हिम्मत नहीं हो रही थी कि वह सांप को सही से पकड़ सके। ऐसे में एक लड़की ने दिलेरी दिखाते हुए आई और सांप को नंगे हाथ से ऐसे उठाया जैसे कोई सामान उठा रही हो और फिर बड़े आराम से कुछ दूर ले जाकर उसे तालाब में छोड़ दिया। देखें वीडियो...

दिल थामकर देखें वीडियो

वीडियो देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। जिसने भी इस वीडियो को देखा उसकी यही हालत थी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Ffs_OMG'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 61 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, तकरीबन दो हजार लोग इस वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर