पैसे निकालते हुए ATM के अंदर लड़की का ऐसा धमाल, 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

Today Viral Video: एक लड़की एटीएम मशीन से पैसा निकाल रही थी। जब तक पैसा निकला तब तक उसने ऐसा धमाल मचाया उसे देखकर लोग दंग रह गए। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Girl Dance in Atm Heart Touching Funny Viral Video in Hindi
ATM के अंदर लड़की का जबरदस्त धमाल  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ATM के अंदर लड़की ने मचाया गदर
  • पैसा निकालते हुए किया धमाकेदार डांस
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Today Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की ने पैसे निकालने के दौरान ATM के अंदार ऐसा धमाला मचाया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि लड़की का अंदाज देखकर लोग हैरान भी हैं और मजा भी आ रहा है। इतना ही नहीं लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर किस खुशी में लड़की इस तरह डांस कर रही हैं। इस वीडियो पर मजे लेते हुए यूजर्स मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

डांस तो आपने कई लोगों को करते हुए देखा होगा। कभी रोड पर लोगों को डांस करते हुए देखा होगा, पार्क में देखा होगा, घर की छतों पर देखा होगा। लेकिन, अगर आप से पूछा  जाए कि क्या कभी किसी को एटीएम के अंदर डांस करते हुए देखा है। यकीनन आप में से ज्यादातर लोगों का जवाब ना ही होगा। लेकिन, इस वीडियो को देखने के बाद आपका भ्रम दूर हो जाएगा। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की एटीएम के अंदर मशीन से पैसे निकाल रही है। जब तक पैसा नहीं निकला होता है वह एक से एक मजेदार स्टेप करते हुए डांस कर रही है। इतना ही नहीं इस दौरान वह काफी मजेदार एक्सप्रेशन भी दे रही हैं। देखें वीडियो...

बेहद मजेदार है वीडियो

जैसे ही एटीएम मशीन से पैसा निकल जाता है वह नमस्ते करते हुए वहां से निकल जाती है। लड़की का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है और सोशल मीडिया पर वीडियो धूम मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर 'ghantaa' नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स काफी मस्त-मस्त कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' मुझे भी ऐसा डांस करना है'। एक अन्य ने मजे लेते हुए लिखा, ' सैलरी मिलने पर खुश नहीं बल्कि पागल हो गई है'। 
 

अगली खबर