2011 में लड़की ने अपने क्रश को किया था मैसेज, 8 साल बाद लड़के ने किया ये रिप्लाई

एक लड़की ने साल 2011 में अपने क्रश को मैसेज किया था और उस लड़के ने 8 साल बाद अब जाकर उसका रिप्लाई भेजा है। रिप्लाई जानकर आफ हैरान जाएंगे।

girl messaging on phone
मैसेजिंग (Source: Pixabay)  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : मैसेजिंग आज के जमाने में कम्युनिकेशन का एक बेहद आसान औऱ सुविधाजनक माध्यम है लेकिन यही जरिया कभी-कभी बड़ा ही मुश्किल हो जाता है जब हम किसी के रिप्लाई का इंतजार करते रह जाते हैं और दूसरी तरफ से कोई रिस्पांस नहीं आता है। कुछ ऐसा ही एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप अपना सर पीट लेंगे। कॉलेज दिनों में हर किसी को किसी न किसी पर क्रश होता है।

ऑस्ट्रेलिया की सैली को भी अपने कॉलेज में एक लड़के पर क्रश था। 2011 में उसने उसे एक मैसेज किया था लेकिन उसने उसका तभी कोई रिप्लाई नहीं किया लेकिन वह तब हैरान रह गई जब 8 सालों के बाद उसने उस मैसेज का रिप्लाई किया। 

2011 में हुई थी बात
लड़की ने इस बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें साफ पता चल रहा है कि बातचीत जुलाई 2011 में शुरू हुई थी और उसका रिप्लाई अब जाकर दिया गया।

सालों तक किया इंतजार
लड़की ने पहले तो उसे नॉर्मल मैसेज किया था कि वह कैसा है और क्या कर रहा है इस पर उसने भी साधारण सा जवाब दिया। इसके बाद सैली ने उसके आगे के मैसेज का कई दिनों तक इंतजार किया लेकिन उसका इंतजार इंतजार ही रह गया। उनकी अंतिम बातचीत मैसेज पर 20 जुलाई 2017 को हुई थी। इसके बाद दोनों की बातचीत बंद हो गई थी। 

फोन अपडेट का दिया बहाना
अब जाकर उसने उसके मैसेज का रिप्लाई करते हुए लिखा है कि उसने अपने फोन को अपडेट किया है तो उसे उसका मैसेज अभी मिला। सैली के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी लोग शेयर कर रहे हैं साथ ही लोग लड़के के मूर्खताभरे बहाने का भी मजाक बना रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि वह जानबूझ कर उसे अनदेखा कर रहा होगा और अब सामने आकर बहाना बना रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए क्लास
लोगों ने उसके झूठ को पकड़ भी लिया कि फोन अपडेट करने के बाद भी फोन का ऑटोकरेक्ट सिस्टम नहीं अपडेट हुआ। लोगों ने लड़की को रिलेसनशिप और लव की टिप्स भी दे डाली। लोगों ने उसे कहा कि अब वह उसके करीब आना चाहता है और उसे अब उसको अनदेखा करना चाहिए।

अगली खबर