स्कूटी पर बैठकर स्टाइल मार रही थी लड़की, फिर हुआ कुछ ऐसा कि जीवन में कभी नहीं करेगी 'हीरोपंती'

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 06, 2022 | 17:53 IST

Girl on Scooty Video: आपने अक्सर देखा होगा लोग गाड़ी पर बैठने के बाद ज्यादा ही स्टाइल मारते हैं। इस वीडियो में भी ऐसा ही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की हीरोपंती दिखाने के चक्कर में हंसी का पात्र बन जाती है।

scooty
मजेदार वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • स्कूटी पर बैठकर स्टाइल मार रही थी लड़की
  • वीडियो देखकर आ जाएगा मजा

Girl on Scooty Video: सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही मजेदार है। यहां हर रोज कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर हमारा दिल गार्डन-गार्डन हो जाता है। सोशल मीडिया पर हर रोज बड़ी तादाद में मजेदार वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। कुछ वीडियो बहुत हंसाते भी हैं। आपने अक्सर देखा होगा लोग गाड़ी पर बैठने के बाद ज्यादा ही स्टाइल मारते हैं। इस वीडियो में भी ऐसा ही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की हीरोपंती दिखाने के चक्कर में हंसी का पात्र बन जाती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि वह स्कूटी से कहीं जा रही होती है। इस दौरान उसके दोस्त कैमरे से उसका वीडियो बनाने लगते हैं। वीडियो बनता देख लड़की अपने दोस्तों को चिढ़ाने के लिए स्टाइल मारने लगती है। ऐसा करके वह अपना ही नुकसान करवा बैठती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की स्कूटी पर बैठकर आराम से चल रही होती है। हालांकि, जैसे ही उसे कुछ दूरी पर अपने दोस्त खड़े दिखाई देते हैं। वह उन्हें चिढ़ाने के लिए सामने की तरफ से ध्यान हटा देती है। देखें वीडियो- 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by memes comedy (@ghantaa)

वीडियो देखकर आ जाएगा मजा

वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की जैसे ही सामने की तरफ से ध्यान हटाकर स्कूटी पर बैठे-बैठे ही पीछे पलटकर स्टाइल मारने लगती है। वैसे ही उसका नियंत्रण बिगड़ जाता है। इस दौरान उसने अपनी स्कूटी की स्पीड भी बिल्कुल कम की हुई थी। हालांकि, इसके बाद भी उसकी गाड़ी एक तरफ झुकने लगती है। आप देख सकते हैं कि लड़की अपनी गाड़ी को संतुलित करने की कोशिश तो करती है लेकिन बात हाथ से निकल चुकी होती है। नियंत्रण बिगड़ते ही लड़की अपनी स्कूटी के साथ सामने की दीवार से टकरा जाती है। ये दृश्य देखकर उसकी दोस्त जमकर हंसने लगती है। वीडियो को ghantaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने लाइक कर लिया है।

अगली खबर