अपने लिए बॉयफ्रेंड नहीं बना पा रही थी लड़की, पिता ने ऐसे करवाई बेटी की सेटिंग

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 14, 2022 | 20:02 IST

Father Find Boyfriend for her Daughter: बहुत कोशिश करने के बाद भी लड़की को उसके मनमुताबिक बॉयफ्रेंड नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद जो हुआ वह जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल, जब लड़की थक-हार गई तो उसके पिता ने उसकी सेटिंग करवाई।

girl
पिता ने ढूंढा बॉयफ्रेंड  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पिता ने बेटी के लिए ढूंढा बॉयफ्रेंड
  • ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न की घटना
  • बेटी ने सोशल मीडिया पर बताई कहानी

Father Find Boyfriend for her Daughter: ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एक लड़की को अपने लिए बॉयफ्रेंड की तलाश थी, लेकिन वह बॉयफ्रेंड बना नहीं पा रही थी। यहां तक कि उसने डेटिंग ऐप्स का भी सहारा लिया था, लेकिन फिर भी उसे कोई लड़का भाव नहीं दे रहा था। बहुत कोशिश करने के बाद भी लड़की को उसके मनमुताबिक बॉयफ्रेंड नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद जो हुआ वह जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल, जब लड़की थक-हार गई तो उसके पिता ने उसकी सेटिंग करवाई।

पिता ने बेटी के लिए ढूंढा बॉयफ्रेंड

डेली मेल की खबर के अनुसार, डेटिंग ऐप्स पर भी लड़की को जब बॉयफ्रेंड नहीं मिला तो उसने डेटिंग ऐप्स से किनारा कर लिया। इसके बाद उसके पिता ने बॉयफ्रेंड खोजने में उसकी मदद की। ऐलिस जेम्स (Alice James) नाम की लड़की ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर कर इस मजेदार बात को लोगों के सामने रखा है। ऐलिस का वीडियो जमकर धूम मचा रहा है। वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ऐलिस का कहना है कि उसके बॉयफ्रेंड को खोजने में पिता का अहम योगदान था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by alice james (@alicekjames)

30 साल की ऐलिस मेलबर्न में रहती हैं। टिकटॉक पर उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड मिलने की कहानी बताई। ऐलिस ने बताया कि डेटिंग ऐप्स को डिलीट करके वह एक दिन अपने पिता के साथ किसी पब में बैठी थीं। इस दौरान उन्हें वहां एक हैंडसम सा लड़का दिखाई दिया। इसके बाद ऐलिस के पिता ने उनसे पूछा कि लड़का कैसा है? जिस पर ऐलिस ने जवाब दिया, 'बहुत स्मार्ट।' इस पर पिता ने उनसे कहा कि रुको मैं लड़के से बात करके आता हूं।

पिता ने ऐसे करवाई सेटिंग

ऐलिस ने बताया कि उसके पिता उस लड़के से बात करने पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने लड़के से बातों-बातों में ही पता कर लिया कि वह सिंगल है। फिर उसके पिता ने लड़के से बताया कि उनकी बेटी भी सिंगल है और सामने बैठी है। इसके बाद मेरे पिता उस अजनबी लड़के को मेरे पास लाए और हम तीनों में बातें होने लगीं। इस दौरान पब में खूब हंसी-मजाक हुआ। चलते समय उनके पिता ने लड़के से मोबाइल नंबर मांगा और मेरा मोबाइल नंबर भी उसे दे दिया। ऐलिस ने बताया कि कुछ दिनों की बातचीत के बाद लड़के ने उन्हें प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों ने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। ऐलिस ने बताया कि उन्हें जैसा लड़का चाहिए था, उनके पिता ने वैसा ही लड़का खोजा था। उनका बॉयफ्रेंड काफी सच्चा और ईमानदार है। इसके अलावा केयरिंग भी है और रिश्ते भी निभाता है।

अगली खबर