गजब: बकरे के इस अंदाज को देखकर पकड़ लेंगे अपना सिर, लोगों का तो दिमाग घूम गया, VIDEO

Goat Viral Video: जिस अंदाज में बकरा धुआं निकाल रहा है उससे साफ लग रहा है जैसे वो 'चरसी' है। वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह बकरा अगरबत्ती के धुएं को सूंघ कर मुंह से उसका छल्ला उड़ा रहा है।

Goat Video Goat Smoke Funny Viral Video in Hindi
बकरे का खतरनाक अंदाज  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बकरे का अनोखा अंदाज
  • अगरबत्ती के धुएं को सूंघ कर मुंह से उसका छल्ला उड़ा रहा है
  • वीडियो देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया

Goat Viral Video: आज कल जानवर भी इंसानों को काफी फॉलो करने लगे हैं। खाने का तरीका हो, सोने का स्टाइल हो या फिर कुछ और काम करने का अंदाज हो। कई बार तो जानवर इस तरह नकल करते हैं कि देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में बकरे का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिस देखने के बाद एक पल के लिए आपका दिमाग जरूर घूम जाएगा। इतना ही नहीं सोच में पड़ जाएंगे कि क्या सच में ऐसा भी हो सकता है?

आपने कई लोगों को सिगरेट पीते, गांजा पीते हुए देखा होगा? इस दौरान कुछ लोग काफी स्टाइल में धुआं निकालते हैं। इस बकरे को देखने के बाद आपको वही अहसास होगा। क्योंकि, जिस अंदाज में बकरा धुआं निकाल रहा है उससे साफ लग रहा है जैसे वो 'चरसी' है। वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह बकरा अगरबत्ती के धुएं को सूंघ कर मुंह से उसका छल्ला उड़ा रहा है। वो भी एक बार नहीं बल्कि बार-बार स्टाइल में छल्ला निकालने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं उसके अंदाज को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वो नशे में धुत हो। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  VIDEO: बाइक से गिरते ही आ गई ट्रेन, देखिए किस तरह मौत को टक से छू कर निकला शख्स

दिमाग सन्न कर देगा वीडियो

वीडियो देखकर एक पल के लिए आपको भी जरूर झटका लगा होगा। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये चौंकाने वाला वीडियो नेपाल का है। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को '@AvatarDomy2' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करीब नौ लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, 18 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, करीब तीन हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं लोग मजे लेते हुए लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

अगली खबर