दूल्हे ने स्टेज पर की ऐसी हरकत, गुस्साई दुल्हन ने कर दी थप्पड़ोंं की बरसात; Video आया सामने

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 27, 2022 | 13:29 IST

Dulha Dulhan Video: दूल्हा अपनी दुल्हन को जबरदस्ती केला खिला देता है। जबकि दुल्हन केला खाना नहीं चाहती है। इसके बाद दुल्हन का पारा सातवें आसमान में चढ़ जाता है। दूल्हे की यह हरकत दुल्हन को इतनी नागवार गुजरती है कि वह अपना आपा खो बैठती है और दूल्हे की जमकर कुटाई कर देती है।

dulhan
दूल्हा दुल्हन की लड़ाई  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शादी के मंडप का वीडियो हुआ वायरल
  • दूल्हे ने जबरदस्ती खिला दिया केला
  • गुस्साई दुल्हन ने सबके सामने कूट दिया

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें लोगों को दूल्हा-दुल्हन से जुडे़ वीडियो काफी पसंद आते हैं। भले ही अभी शादियों का सीजन नहीं चल रहा है, लेकिन दूल्हा-दुल्हन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। एक वीडियो इन दिनों काफी धूम मचा रहा है। इस वीडियो में एक दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर ही लड़ते दिखाई देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा-दुल्हन शादी के स्टेज पर खड़े हैं। इस दौरान दूल्हा अपनी दुल्हन को जबरदस्ती केला खिला देता है। जबकि दुल्हन केला खाना नहीं चाहती है। इसके बाद दुल्हन का पारा सातवें आसमान में चढ़ जाता है। दूल्हे की यह हरकत दुल्हन को इतनी नागवार गुजरती है कि वह अपना आपा खो बैठती है और दूल्हे की जमकर कुटाई कर देती है। वीडियो देखकर आप यकीनन हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। देखें वीडियो- 

स्टेज पर ही भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन

आपने कम ही देखा होगा कि शादी की स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन आपस में भिड़ जाएं। इस वीडियो में ऐसा देखने को मिलता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन आपस में ही भिड़ जाते हैं। पहले दूल्हा खूब थप्पड़ बरसाता है, इसके बाद दुल्हन भी थप्पड़ों की बरसात करने लगती है। दरअसल, जबरदस्ती केला खिलाने के बाद दुल्हन अपने दूल्हे को एक थप्पड़ दे देती है। इसके बाद दूल्हा गुस्से में आ जाता है और वह दुल्हन पर थप्पड़ बरसाने लगता है। इससे दुल्हन भी गुस्से से लाल हो जाती है और फिर वह भी दूल्हे को कई थप्पड़ रसीद कर देती है।

इस मजेदार वीडियो को patiale_wale_chacha_ji नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना फनी है कि इसे अब तक 2 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘शादी में भी सावधान रहें, सतर्क रहें।' बता दें कि यह वीडियो किसी कॉमेडी एक्ट का पार्ट हो सकता है। हम इसके सत्यता की पुष्टि नहींं करते हैं। 

अगली खबर