Viral Video: रस्म के दौरान बिदक गई घोड़ी, फिर दूल्हे को लेकर हो गई फरार, दिन बना देगा वीडियो

मजे से दूल्हा घोड़ी पर बैठा है। वहीं, खाट पर घोड़ी को चारा खिलाया जा रहा है। अचानक पटाखे की आवाज सुनकर घोड़ी बिदक जाती है और दूल्हे को लेकर भागने लगती है।

Groom Viral Video Horse Run Away With Groom Funny Viral Video in Hindi
दूल्हे को लेकर भागी घोड़ी...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रस्म निभाने के दौरान बिदक गई घोड़ी
  • गुस्से में दूल्हे को लेकर भाग गई घोड़ी
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया पर भी शादियों को लेकर एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हैरान करने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और आप अपनी हंसी को भी नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, रस्म के दौरान अचानक घोड़ी दूल्हे को लेकर भाग गई। इस नजारे को देखने के बाद वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाए। अब यह वीडियो धमाला मचा रहा है।

हर शादी में कुछ ना कुछ ऐसा जरूर होता है, जिसकी चर्चाएं जमकर होती है। कभी दूल्हा-दुल्हन की चर्चा होती है, तो कभी मेहमान ही महफिल लूट लेते हैं। अब इस वायरल वीडियो को ही देखें, किस तरह मजे से दूल्हा घोड़ी पर  बैठा है। वहीं, खाट पर घोड़ी को चारा खिलाया जा रहा है। अचानक पटाखे की आवाज सुनकर घोड़ी बिदक जाती है और दूल्हे को लेकर भागने लगती है। पहले तो लोगों को लगता है कि आगे जाकर घोड़ी रुक जाएगी, लेकिन वह दूल्हे को लेकर 'नौ दो ग्यारह' हो जाती है। जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं और घोड़ी के पीछे भागते हैं। देखें मजेदार वीडियो...

37 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

वीडियो देखने के बाद आप यही सोच रहे होंगे दूल्हे की क्या किस्मत है? अब इस पूरे मामला का वीडियो वायरल हो गया है और लोग इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ghantaa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक 37 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और मजे लेते हुए वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
 

अगली खबर