अकेले भैंसे का कुछ नहीं बिगाड़ पाए आधा दर्जन शेर, फुटबॉल की तरह सींग से उछाल-उछालकर पीटा

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 09, 2022 | 12:58 IST

Lion Buffalo Fight Video: कई बार शेर झुंड में हमला करते हैं और 8-10 की संख्या में शिकार खोजने निकलते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा।

fight
शेर भैंसे की लड़ाई  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अकेले भैंसे ने आधा दर्जन शेरों की ली अच्छे से खबर
  • किसी फुटबॉल की तरह हवा में उछाल-उछालकर पीटा
  • वीडियो देखकर खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

Lion Buffalo Fight Video: शेर को 'जंगल का राजा' कहा जाता है। अपने शिकार के लिए शेर ज्यादातर भैंसे, हिरण और जिराफ जैसे जानवरों को निशाना बनाते हैं। एक बार अपने शिकार को कब्जे में करने के बाद वह उन्हें मौत की नींद सुलाकर ही दम लेता है। कई बार शेर झुंड में हमला करते हैं और 8-10 की संख्या में शिकार खोजने निकलते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा।

वीडियो में 8-10 की संख्या में शेर एक भैंसे का शिकार करने निकले थे। इस दौरान जो होता है, उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि 8-10 की संख्या में शेर एक भैंसे को अपने कब्जे में करने की कोशिश कर रहे हैं। यह भैंसा इन शेरों के चंगुल में फंसता नजर भी आ रहा है। इसी बीच अपने साथी को मुसीबत में देख एक अन्य भैंसा दौड़ता हुआ वहां पर आता है और फिर उन शेरों को मजा चखा देता है। वीडियो देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक भैंसा इतने सारे शेरों को अकेले कैसे मात दे देता है। देखें वीडियो-

किसी फुटबॉल की तरह शेरों को हवा में उछालता है भैंसा

वायरल वीडियो को africanwildlife1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब अपने साथी को मुसीबत में देखता है तो भैंसा दौड़ते हुए आता है और अकेले ही शेरों के झुंड पर हमला कर देता है। आप देख सकते हैं कि वह अकेला ही शेरों का दल पर टूट पड़ता है और उन्हें अपनी मजबूत सींगों से उठा-उठाकर पटकने लगता है। यह हैरान करने वाला नजारा ही है कि एक भैंसा 8-10 शेरों को वहां से भागने पर मजबूर कर देता है। वह कई शेरों को तो हवा में ऐसा उछालता है, जैसे वह कोई फुटबॉल हों। भैंसे के इस भयावह रूप को देखकर ही सारे शेर मौके से नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। आपने इससे पहले शायद ही कभी देखा होगा कि इतने सारे शेर किसी भैंसे से डरकर मैदान छोड़कर भाग गए।

अगली खबर