Happy Gandhi Jayanti 2020: बापू के जन्मदिन पर भेजें Photos और Images,गांधी जयंती पर दें बधाई

Happy Gandhi Jayanti 2020 wishes: महात्मा गांधी जयंती हर साल 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। इस मौके पर आप तस्वीरों और संदेशों के जरिए बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Best wishes for Gandhi Jayanti 2020
गांधी जयंती की शुभकामनाएं/विशेज/ wishes  |  तस्वीर साभार: Times Now

नई दिल्ली: 2 अक्टूबर को हर साल महात्मा गांधी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस बार यानी 2020 में उनकी 151वीं जयंती मनाई जाएगी। 2 अक्टूबर को देशभर में गांधी जयंती मनाया जाता है। महात्मा गांधी को हमारे देश में  राष्ट्रपिता का दर्जा दिया गया है जिन्हें प्यार से बापू कहकर भी बुलाते हैं। गांधी जी ने देश में अपने योगदान के लिए ही नहीं बल्कि आदर्शों से भी लोगों के दिल खास जगह बनाई है। उनके जन्मदिन पर हम उन्हें याद करते हैं, श्रद्धांजलि देते हैं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं। गांधी जयंती के मौके पर आप इन तस्वीरों और संदेश के जरिए बधाई संदेश भेज सकते हैं।

स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है
स्वयं को औरों की सेवा में डुबो देना!!
महात्मा गाँधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

बापू ने लड़ी धरती पर अजब लड़ाई दागी ना तोप,
ना कोई बंदूक चलाई दुश्मन के किले पर भी की नहीं चढ़ाई वाह रे फ़कीर तुमने कैसी करामत दिखाई।

ईश्वर अल्लाह तेरे नाम
सब को सन्मति दे भगवान।
बोले तो गाँधी जयंती और
गांधीगिरी ज़िंदाबाद।
Happy Gandhi Jayanti

प्रार्थना माँगना नहीं है।
यह आत्मा की लालसा है।
यह हर रोज अपनी कमजोरियों की स्वीकारोक्ति है।
प्रार्थना में बिना वचनों के मन लगाना,
वचन होते हुए मन ना लगाने से बेहतर है।
गाँधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

श्रद्धा का अर्थ है आत्मविश्वास
और आत्मविश्वास का अर्थ है ईश्वर में विश्वास।
हम जिसकी पूजा करते है
उसी के समान हो जाते है।
खुद वो बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं।
Happy Gandhi Jayanti

आप मानवता में विश्वास मत खोइए।
मानवता सागर की तरह है।
अगर सागर की कुछ बूँदें गन्दी हैं,
तो सागर गन्दा नहीं हो जाता।
गाँधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

खादी मेरी शान है
करम ही मेरी पूजा है
सच्चा मेरा कर्म है
और हिंदुस्तान मेरी जान है

रघुपति राघव राजाराम
पतित पावन सीताराम
सीताराम सीताराम
भज प्यारे तू सीताराम
ईश्वर अल्लाह तेरे नाम
सबको सन्मति दे भगवान
गाँधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं 

अहिंसा का पुजारी
सत्य की राह दिखने वाला
ईमान का पाठ पढ़ा गया हमें
वो बापू लाठी वाला
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं 

सत्य अहिंसा का था वो पुजारी
कभी ना जिसने हिम्मत हारी
साँस दी हमें आजादी
जनजन है जिसका आभारी
Happiest Gandhi Jayanti

आँख पे ऐनक, हाथ में लाठी
बापू चलते सीना ताने शान से
दे दी हमें आज़ादी बिना खड्ग-ढाल के
साबरमती के संत मेरे बापू हैं कमाल के।
Very Very Happy Gandhi Jayanti


 

अगली खबर