Happy Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों को ऐसे दें बधाई, भेजें WhatsApp Wishes, Pictures और Quotes

Republic Day 2021 Wishes in Hindi And English: गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपने दोस्तों,परिजनों को इन तस्वीरें,संदेशों के जरिए बधाई दे सकते हैं।

  Happy Republic Day 2021 Wishes in Hindi And English
गणतंत्र दिवस की हिंदी और अंग्रेजी में बधाई।  |  तस्वीर साभार: Times Now

Republic Day 2021 Gantantra Diwas Wishes and Quotes 2021: 26 जनवरी 2021 को भारत 72वां गणतंत्रता दिवस मना रहा है। साल 1950 को आज ही के दिन हमारा महान संविधान भारत देश में लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) भारत के संविधान और लोकतंत्र के उत्सव का पर्व है। हर साल पूरे देशवासी गणतंत्र दिवस (Gantantra Diwas 2021) को खूब धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

इस अवसर पर  लोग अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को गणतंत्र दिवस की बधाईयां भी देते हैं। इन बधाई संदेशों में अंग्रेजी और हिंदी की व्हाट्स एप विश, शायरी, फोटोज, शामिल हैं जो देशभक्ति का जोश जगाने का काम करती हैं और गणतंत्र दिवस के दिन को उत्साह से मनाने के लिए प्रेरित करती हैं। यहां से आप किसी भी बधाई संदेश का चुनाव करके उसे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को भेज सकते हैं।

ना जियो घर्म के नाम पर,
ना मरों धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का
बस जियों वतन के नाम।

इंडियन होने पर करिए गर्व,
मिलके मनाएं लोकतंत्र का पर्व,
देश के दुश्मनों को मिलके हराओ,
घर घर पर तिरंगा लहराओ।
जय हिन्द जय भारत।

आओ तिरंगा लहराये, आओ तिरंगा फहराये,
अपना गणतन्त्र दिवस है आया, झूमे, नाचे, ख़ुशी मनाये.
आप सभी को गणतन्त्र दिवस 2021 की हार्दिक शुभकामनाए 

आज सलाम है उन वीरो को
जिनके कारण ये दिन आता है,
वो माँ खुशनसीब होती है
बलिदान जिनके बच्चो का
देश के काम आता है…

26 जनवरी 2021 मुबारक।

वीरों के बलिदान की कहानी है ये
मां के कुर्बान लालों की निशानी है ये
यूं लड़ लड़ कर इसे तबाह मत करना
देश कीमती है इसे नीलाम न करना।
Happy Republic Day 2021

देश भक्तो के बलिदान से स्वतंत्र हुए है हम,
कोई पूछे कोन हो तो गर्व से कहेंगे,
भारतीय है हम।
हैप्पी गणतंत्र दिवस

ना पूछो जमाने से कि
क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस
इतनी है कि हम सब हिन्दुस्तानी हैं।
गणतंत्र दिवस की बधाई

सही गणतंत्र तभी बनता है
जब संविधान से निकलकर आम
लोगों की जिन्दगी में शामिल हो जाए
आओ कुछ ऐसा कर दिखाएं कि सबको
हम पर मान हो जाए।
गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

नीचे आप अंग्रेजी में रिपब्लिक डे के कुछ खास बधाई संदेश देख सकते हैं। जिन्हें सोशल मीडिया स्टेटस और व्हाट्स ऐप, एसएमएस विश के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Rejoice in the glory of India and freedom fighters on this republic day. We wish you all A Happy Republic Day and Vande Mataram.

Today, Let Us Remember The Golden Heritage Of Our Country And Feel Proud To Be A Part Of India.
Freedom In The Mind,
Strength In The Words,
Pureness In Our Blood,
Pride In Our Souls,
Zeal In Our Hearts,
Let’s Salute Our India On Republic Day.

नीचे देखें अंग्रेजी विश के साथ गणतंत्र दिवस के कुछ वॉलपेपर और बधाई फोटोज। गणतंत्र दिवस के दिन इसे अपनी प्रोफाइल पिक के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

नीचे देखे कुछ चर्चित और नामचीन लोगों की वतन के ऊपर लिखी गई शायरियां। इनका इस्तेमाल लोगों के दिलों में देश भक्ति की ज्योति जलाने में अक्सर होता रहा है। 

1. दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त
मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी
लाल चन्द फ़लक 

2. लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है
उछल रहा है ज़माने में नाम-ए-आज़ादी 
फ़िराक़ गोरखपुरी

3. सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है
बिस्मिल अज़ीमाबादी

4. वतन की ख़ाक से मर कर भी हम को उन्स बाक़ी है
मज़ा दामान-ए-मादर का है इस मिट्टी के दामन में
चकबस्त ब्रिज नारायण

इस दिन देश में सरकारी अवकाश होता है। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर राजपथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर देश के सुरक्षा बल और तीनों सेनाएं राष्ट्रपति को सलामी देते हैं। 

अगली खबर