Women's Day 2020 Wishes: महिला दिवस पर इन quotes के साथ भेजें बधाई संदेश

Happy Women's Day Wishes, Quotes in Hindi: देश-दुनिया में अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस को लेकर समाज में विशेष जागरुकता देखी जा रही है। तो आप भी हिन्‍दी और English के इन messages व quotes के साथ भेजें बधाई संदेश :

Happy women day 2020 wishes, send these quotes, greetings, whatsapp message in hindi on this International women's day
Happy Women's Day Wishes, Quotes in Hindi (तस्‍वीर साभार: pixabay.com) 

नई दिल्‍ली : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया की आधी आबादी को समर्पित है। हर साल इसे एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस बार अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस का थीम 'I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights' है, जिसका अर्थ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और लैंगिक समानता के पक्ष को मजबूती से पेश करना है।

इस खास दिन के जरिये दुनियाभर में अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को याद किया जाता है और उनके प्रति सम्‍मान व प्रशंसा को दर्शाया जाता है। यूं तो इसकी शुरुआत 1908 में अमेरिका के न्‍यूयार्क में महिलाओं के आंदोलन से ही मानी जाती है, लेकिन औपचारिक तौर पर इसे 1975 से संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा एक थीम के साथ मनाया जाता है। तो आप भी महिलाओं को दीजिये सम्‍मान और इन कुछ स्‍पेशल कोट्स और बधाई संदेश के जरिये उन तक अपनी भावनाएं पहुंचाएं : 

महिला दिवस पर हिन्‍दी के इन कुछ कोट्स के साथ आप बधाई संदेश भेज सकते हैं : 

पापा की वो लाडली, 
मां की वो दुलारी
दिल से है नादान, 
पर करती है सब पर जान कुर्बान,
है भाइयों की मुस्कान, परिवार की शान,
ये है त्याग की पहचान... 
Happy Women's Day!

मां है वो, बेटी है वो,
बहन है वो तो कभी पत्नी है वो
जीवन के हर सुख दुख में शामिल है वो
शक्ति है वो, प्रेरणा है वो
नमन है उन सब नारियों को
जीवन के हर मोड़ पर, हमारा साथ देती है वो!
Happy Women's Day!

Happy Women's Day

दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई
Happy Women's Day 

कई फूल चाहिए होते हैं माला बनाने के लिए
लेकिन सिर्फ एक महिला ही काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिए
Happy Women's Day 

मुस्कुराकर, दर्द भूलकर रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली वो शक्ति है एक नारी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई।

औरत का इस दुनिया में मान है
औरत एक बहन है
एक बेटी है, एक पत्नी है
औरत के बिना यह जहांन कुछ भी नहीं है
हैप्पी वुमेन्स डे।

नारी ही शक्ति है नर की, 
नारी ही शोभा है घर की,
जो उसे उचित सम्मान मिले,
घर में खुशियों के फूल खिलें
Happy Women's Day!

आप अंग्रेजी के इन कोट्स के जरिये भी महिला दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं : 

Happy Women's Day to all the incredible women! Shine on....
Not just today but everyday!

Equal rights are not special rights.
Happy International Women’s Day.

It's Women's day! 
Feel special and unique on the top of the world!

Thank you for being the woman you are.
I could not imagine the world without you!
Happy Women’s Day!

Women'S Day, International Women'S Day, March, 8, Wish

Empower women, empower the human community.
The base on which the world stands is a woman.
You are inspirational to others.
Happy Women’s Day 2020!

अगली खबर