हिरासत में बेचारी मुर्गी, जानें क्या है उसका जुर्म? दिलचस्प है मामला

सोमवार को एक मुर्गी अमेरिकी रक्षा विभाग मुख्यालय के पास घूमते हुए नजर आई। जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। वर्जीनिया के एनिमल वेलफेयर लीग ने इस मामले को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसके बारे में जानकार दी है।

Hen wandering at Pentagon security area taken into custody know about truth
हिरासत में मुर्गी  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • अमेरिका से अजीबोगरीब मामला सामने आया
  • यहां एक मुर्गी को हिरासत में लिया गया है
  • पेंटागन में एक सुरक्षा क्षेत्र में घूम रही थी मुर्गी

खबर की हेडिंग पढ़कर ही आपको मामला अजीबोगरीब लग रहा होगा। सोच रहे होंगे कि हिरासत में मुर्गी? आखिर ये कैसे हो सकता है? मुर्गी ने आखिर क्या जुर्म की होगी? इस तरह के कई सवाल आपके मन में उठ रहे होंगे। सवाल का उठना लाजिमी है। लेकिन, यह सच है कि एक मुर्गी को हिरासत में लिया गया है। क्योंकि, उसने सुरक्षा नियमों को तोड़ा है। दरअसल, ये मामला भारत का नहीं बल्कि अमेरिका का है। मुर्गी की गलती ये है कि वो पेंटागन में एक सुरक्षा क्षेत्र में घूम रही थी। जिसके कारण उसे हिरासत में लिया गया। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को एक मुर्गी अमेरिकी रक्षा विभाग मुख्यालय के पास घूमते हुए नजर आई। जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। वर्जीनिया के एनिमल वेलफेयर लीग ने इस मामले को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसके बारे में जानकार दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षाकर्मियों ने हमारे अधिकारियों को उसे लेने के लिए बुलाया था। संगठन का कहना है कि मुर्गी फिलहाल एनिमल वेलफेयर के पास सुरक्षित है और वह तब तक वहां रहेगी जब तक उसके लिए एक नया घर नहीं मिल जाता। 

ये भी पढ़ें -  गजब: एक बार में कोई नहीं ले सकता इस जगह का नाम, 85 अक्षर का है इसका नाम

सुर्खियों में मुर्गी

संगठन की प्रवक्ता चेल्सी जोन्स का कहना है कि वह यह नहीं बता सकती कि मुर्गी को कहां देखा गया था। क्योंकि, हमें ये बताने की अनुमति नहीं है कि वो कहां मिली थी। जोन्स ने बताया कि हम बस केवल इतना कह सकते हैं कि वह एक सुरक्षा चौकी पर थी। इतना ही नहीं यह भी स्पष्ट नहीं है कि मुर्गी कहां से आई और वह पेंटागन में कैसे पहुंच गई। इस पक्षी को अब हेनी पेनी के नाम से जाना जाता है। जोन्स ने कहा कि हेनी पेनी को हमारे एक स्टाफ द्वारा गोद लिया जा रहा है। अब वो वहीं रहेगी। लेकिन, यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है। 

अगली खबर