परिवार को बचाने के लिए भीषण आग में कूद गया घोड़ा, वापस लौटने का Video रुला देगा आपको

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 21, 2022 | 19:46 IST

Shocking Video: हर किसी को अपने परिवार से प्यार होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो दृश्य दिखाई देगा, उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। पूरा वीडियो देखकर हो सकता है कि आपकी आंखों से आंसू निकल आएं।

HORSE
आग में कूदा घोड़ा  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आग में फंस गया था घोड़े का परिवार
  • बचाने के लिए भीषण आग में कूदा घोड़ा
  • वीडियो अंत तक देखने के बाद रो देंगे आप

Shocking Video: हर किसी को अपना परिवार प्यारा होता है। अपने परिवार पर मुसीबत आती है तो उस मुसीबत को टालने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। परिवार के बिना हर किसी का जीवन बेकार होता है। इंसान हो या कोई जीव-जन्तु और जानवर। हर किसी को अपने परिवार से प्यार होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो दृश्य दिखाई देगा, उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। पूरा वीडियो देखकर हो सकता है कि आपकी आंखों से आंसू निकल आएं।

वीडियो एक घोड़ा से जुड़ा है। जो अपने परिवार की खातिर अपनी जान की भी परवाह नहीं करता और भीषण आग में कूद जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल में आग लगी हुई है और चारों तरफ सिर्फ आग की लपटें और धुआं ही धुआं है। आग लगने के कारण चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई है। आप देख सकते हैं कि लोग आग से अपनी जान बचाकर भाग रहे होते हैं। इसी बीच एक घोड़ा वहां पर आता है। आप देख सकते हैं कि लोग आग से बचकर भाग रहे होते हैं, वहीं घोड़ा आग की ही तरफ जा रहा होता है। देखें वीडियो- 

वीडियो देखकर हो जाएंगे इमोशनल

वीडियो में देखा जा सकता है कि घोड़ा काफी तेजी से आग की तरफ भागता नजर आता है। इस दौरान किसी को भी यह समझ में नहीं आता कि ऐसा क्यों हो रहा है। आप देख सकते हैं कि घोड़ा आग में कूद जाता है और अंदर जंगल में चला जाता है। इसके बाद वह थोड़ी दूर जाकर अपने परिवार के दो सदस्यों को बचाकर वापस आने लगता है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही घोड़े को उसके परिवार के दोनों लोग सुरक्षित दिखाई देते हैं, वह दोनों को लेकर वापस उसी रास्ते से लौटने लगता है। वीडियो को देखकर आपको भी साफ समझ में आ जाएगा कि घोड़ा परिवार के इन्हीं दो लोगों को बचाने के लिए आग में कूद गया था। वीडियो देखकर आपको जानवरों के जज्बात के बारे में पता चलेगा। वीडियो को ट्विटर पर buitengebieden नाम के पेज से अपलोड किया गया है। वीडियो जिसने भी देखा वह अपना दिल हार बैठा है। वीडियो को अब तक 8.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

अगली खबर