OMG: डॉक्टर के सामने महिला को रोना पड़ा भारी, फीस में जोड़ दिया इतने हजार का जुर्माना

Ajab Gajab News: अमेरिका में एक महिला को डॉक्टर के सामने रोना भारी पड़ गया। हॉस्पिटल ने महिला से तीन हजार रुपए ज्यादा वसूल लिए। अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Hospital charges Woman Three Thousand For Crying in front Of Doctor
महिला को रोना पड़ गया भारी  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • अमेरिका से चौंकाने वाला मामला सामने आया
  • एक महिला को डॉक्टर के सामने रोना पड़ा भारी
  • हॉस्पिटल ने ठोक दिया तीन हजार का जुर्माना

Ajab Gajab News: सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिन पर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही मामला छाया हुआ है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। क्योंकि, एक महिला को डॉक्टर के सामने रोना भारी पड़ गया। डॉक्टर ने जुर्माना के तौर पर कई हजार वसूल लिए। इस सच्चाई को जानकर लोग हैरान हैं और मामले पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है सच्चाई?

ये अजीबोगरीब घटना अमेरिका की है। बताया जा रहा है कि न्यूयॉर्क की एक यूट्यूबर केमिली जॉनसन ने सोशल मीडिया पर एक मामला शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बहन को सौंपे गए हॉस्पिटल बिल को लेकर चौंकाने वाली सच्चाई बताई है। केमिली ने बताया कि डॉक्टर ने उनकी बहन से रोने का बिल भी लिया है। महिला का कहना है कि ये कोई मजाक नहीं है बल्कि हॉस्पिटल ने 40 डॉलर बल्कि तीन हजार रुपए लिए। 

ये भी पढ़ें -  देसी लड़के के प्यार में 'गिरफ्त' हुई विदेशी लड़की, बिहार में दोनों ने रचाई शादी, मजेदार है लव स्टोरी

बिल देखकर हैरान रह गए लोग

केमिली ने बताया कि मेरी छोटी बहन पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रही है। हाल ही में वो एक डॉक्टर के पास गई थी। जहां रोने पर उसे तीन हजार रुपए वसूल लिए गए। उन्होंने ट्विटर बिल की तस्वीर भी शेयर की है। जो वायरल हो गई है। इस पोस्ट को पांच लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। जबकि, 66 हजार लोगों ने पोस्ट को रिट्वीट किए हैं। कुछ लोग जहां इस बिल को देखकर हैरान हैं। तो कुछ लोगों का कहना है कि ये तो काफी चौंकाने वाला मामला है।  

अगली खबर