60 हजार साल से जमीन के अंदर दफन था राज, खुदाई के दौरान दिखी ऐसी चीज साइंटिस्ट भी रह गए हैरान

शेरफोर्ड के प्लायमाउथ के पास खुदाई के दौरान ऐतिहासिक जानवरों के कई अवशेष मिले हैं। ये सभी अवशेष 60 हजार साल पुराने बताए जा रहे हैं। साइंटिस्ट भी इन अवशेषों को देखकर काफी हैरान हैं।

 Huge 60000 years old woolly mammoth found under new build town in incredible discovery
खुदाई के दौरान मिली अजीबोगरीब चीज 
मुख्य बातें
  • इंग्लैंड के शेरफोर्ड में खुदाई के दौरान मिली चौंकाने वाली चीज
  • 60 हजार साल से जमीन के अंदर दफन था राज
  • जानवरों के अवशेष देखकर साइंटिस्ट भी हैरान

ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। समय-समय पर ऐसी सच्चाई सामने आती है, जिसके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार तो ऐसे खुलासे हुए हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में इंग्लैंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने साइंटिस्ट को भी हैरान कर दिया है। क्योंकि, यहां 60 हजार साल से जमीन के अंदर दफन एक राज का खुलासा हुआ है। अब इस मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, शेरफोर्ड के प्लायमाउथ के पास खुदाई के दौरान ऐतिहासिक जानवरों के कई अवशेष मिले हैं। ये सभी अवशेष 60 हजार साल पुराने बताए जा रहे हैं। साइंटिस्ट भी इन अवशेषों को देखकर काफी हैरान हैं। बताया जा रहा है कि यहां एक शहर के निर्माण के लिए खुदाई की जा रही थी। खुदाई के दौरान मजदूरों को कुछ अजीबोगरीब चीजें दिखी। जिसके बाद शोधकर्ताओं को बुलाया गया। जब और खुदाई की गई तो सब हैरान रह गए। क्योंकि, वूली मैमथ समेत कई जानवरों की अस्थियों के अवशेष मिले। रिपोर्ट के अनुसार, गैंडा, भेड़िया, लकड़बग्घा, घोड़ा, हिरन, पहाड़ी खरगोश और लाल लोमड़ी के भी अवशेष मिले हैं। 

ये भी पढ़ें -  दुनिया की दो ऐसी जगहें, जहां आपको नहीं मिलेगा Coca Cola, चौंकाने वाला है कारण

इस खोज से साइंटिस्ट भी हैरान

साइंटिस्टों का कहना है कि इन अवशेषों की उम्र पिछले हिमयुग के आसपास की ही सकती है। जिसका समय काल तीस हजार से 60 हजार साल पहले तक फैला था। वहीं, पुरातत्व विभाग ने अवशेषों के सैंपल्स लिए हैं और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। इस खोज से लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है कि इसकी क्या सच्चाई सामने आएगी?  इंग्लैंड के मुख्य कार्यकारी डंकन विल्सन का कहना है यह एक असाधारण खोज है।

अगली खबर