Video: किचन में आग लगते ही अकेला छोड़कर भाग गया पति, फिर बीवी ने उतारी चप्पल और फिर..

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 29, 2022 | 17:28 IST

Funny Video: पत्नी कड़ाही में तेल डालती है तो उसमें आग पकड़ लेता है। इससे पत्नी बिल्कुल भी नहीं घबराती है और वह आग बुझाने की कोशिश करती है। दूसरी तरफ पति वहां से अपनी जान बचाकर निकल लेता है।

wife
पति पत्नी का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • किचन में साथ काम कर रहे थे पति-पत्नी
  • आग लगते ही पत्नी को छोड़कर भागा पति
  • यह देखकर बीवी को आया गु्स्सा फिर उसने किया ऐसा काम

Funny Video: इंटरनेट पर आपने कई सारे फनी वीडियो देखे होंगे। इंटरनेट एक ऐसी जगह है, जहां मनोरंजन की बिल्कुल भी कमी नहीं है। आपको हर तरह का कंटेंट मिल जाएगा। इसमें फनी वीडियो से लेकर, स्टंट वीडियो, ड्रामा, डांस, क्यूट वीडियो आदि शामिल हैं। इन सबको तो लोग पसंद ही करते हैं, लेकिन पति-पत्नी और गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड से जुड़े जोक्स लोगों को खूब पसंद आते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है।

किचन में साथ काम कर रहे होते हैं पति-पत्नी

वायरल हो रहा वीडियो एक पति और पत्नी से जुड़ा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पति और पत्नी दोनों किचन में साथ खाना बना रहे होते हैं। इस दौरान किचन में आग लग जाती है। इसके बाद जो होता है वह काफी हैरानी भरा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी कड़ाही में तेल डालती है तो उसमें आग पकड़ लेता है। इससे पत्नी बिल्कुल भी नहीं घबराती है और वह आग बुझाने की कोशिश करती है। दूसरी तरफ पति वहां से अपनी जान बचाकर निकल लेता है। देखें वीडियो- 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by memes comedy (@ghantaa)

पत्नी को छोड़कर भाग जाता है पति

वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही आग लगते है पति सबसे पहले दरवाजे की तरफ भागता है। वह एक बार भी अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश नहीं करता है और उसे वहींं पर छोड़कर सीधे बाहर भाग जाता है। आप देख सकते हैं कि पति बच्चे को गोद में उठाता है और अपनी पत्नी को अकेला छोड़कर भाग जाता है। जैसे ही पति किचन से भागता है, वैसे ही आग बुझ जाती है। इसके बाद पत्नी को अपने पति का ध्यान आता है।

चप्पल लेकर मारने दौड़ती है पत्नी

जब पत्नी अपने पति को वहां से भागता हुआ देखती है तो वह हैरान रह जाती है। इसके बाद उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही पति भागता है, पत्नी को इतना गुस्सा आता है कि वह अपने पैरों से चप्पल निकालकर पति को मारने के लिए दौड़ पड़ती है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को मजाक-मस्ती के तौर पर ले रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को हंसा रहा है।

अगली खबर