OMG: सोते हुए किसी और महिला के सपने देख रहा था पति! पत्नी ने शरीर पर डाल दिया खौलता हुआ पानी

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 06, 2022 | 10:10 IST

​Husband Wife Fight: शायद ही आपने सुना होगा कि पति-पत्नी में झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति के ऊपर खौलता हुआ पानी डाल दिया हो। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि पत्नी ने किसी झगड़े की वजह से नहीं, बल्कि एक सपने की वजह से पति के ऊपर खौलता हुआ पानी डाला है।

wife
पति पर डाला खौलता पानी  |  तस्वीर साभार: Google Play
मुख्य बातें
  • सपने में किसी और महिला से प्यार लुटा रहा था पति
  • पास ही खड़े होकर पति के सपने सुन रही थी पत्नी
  • गुस्से में लाकर डाल दिया खौलता हुआ पानी

Husband Wife Fight: पति-पत्नी में झगड़ा होना आम बात है। हर पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता है। कई बार यह झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि मामला मारपीट तक पहुंच जाता है। हालांकि, शायद ही आपने सुना होगा कि पति-पत्नी में झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति के ऊपर खौलता हुआ पानी डाल दिया हो। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि पत्नी ने किसी झगड़े की वजह से नहीं, बल्कि एक सपने की वजह से पति के ऊपर खौलता हुआ पानी डाला है।

यह हैरान करने वाला मामला बोलिविया में हुआ। बोलिविया के ला पाज नाम के शहर में एक पत्नी ने अपने पति के ऊपर सिर्फ इसलिए खौलता हुआ पानी डाल दिया क्योंकि वह सोते हुए किसी दूसरी महिला के सपने देख रहा था। महिला ने जब पति पर खौलता हुआ पानी डाला तो उस वक्त वह काफी गहरी नींद में था। इस कारण पति का शरीर बहुत ही ज्यादा जल गया। किसी और महिला के सपने बुनने की पति को बहुत ही खौफनाक सजा मिली।

ये भी पढ़ें -  हायो रब्बा! विवाह तय करने की अनोखी परंपरा, इस तरह होता है दूल्हा-दुल्हन का चुनाव

पति पर डाल दिया खौलता हुआ पानी

TN International की खबर के अनुसार, महिला खुद अपने पति पर खौलता पानी डालने के बाद इलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर गई। वहीं उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला ने अपने मुंह से पूरी घटना की जानकारी दी। महिला ने पुलिस के सामने बताया कि उसका पति गहरी नींद में किसी दूसरी महिला के सपने देख रहा था और उसके लिए अपना प्यार बयां कर रहा था। वह वहीं पास में ही खड़ी थी। इसके बाद जब उससे बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने पति से कुछ नहीं बोला और चुपचाप किचन में गई। इसके बाद उसने पतीले में पानी को खौलाया।

महिला ने बताया कि पानी जब खूब खौल गया तो वह उसे लेकर अपने पति के पास आई और नींद में सो रहे पति के शरीर पर उड़ेल दिया। महिला ने बताया कि उसका गुस्सा इसलिए बढ़ गया था, क्योंकि उसका पति नींद में किसी और के सपने देख रहा था। इस घटना में पति बुरी तरह जल गया और उसके पीठ, हाथ और कमर से नीचे के पूरे हिस्से में घाव हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, महिला पहले भी अपने पति को शराब पिलाकर आग के हवाले करने की कोशिश कर चुकी है। 

अगली खबर