स्वतंत्रता दिवस पर आई दिल छूने वाली तस्वीर, घर की छत पर तिरंगा लगा रही थी बुजुर्ग महिला; सहारा देता दिखा पति

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 15, 2022 | 14:43 IST

Independence Day 2022: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का देश का हर नागरिक खुलकर सपोर्ट कर रहा है। इसके तहत हर कोई अपने घरों में तिरंगा लगा रहा है। हाल ही में एक बुजुर्ग महिला भी अपने घर में तिरंगा लगाती नजर आ रही है।

tiranga
हर घर तिरंगा  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • स्वतंत्रता दिवस पर सामने आई सबसे सुंदर तस्वीर
  • हर घर तिरंगा अभियान का समर्थन करती दिखी बुजुर्ग महिला
  • छत पर लगा रही थी तिरंगा, सहारा दे रहा था पति

Independence Day 2022: भारत आज यानी 15 अगस्त 2022 को आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत के वीर सपूतों ने आज से 75 साल पहले देश को अंग्रेजों से आजाद करवाया था। आजादी के 76वें समारोह के मौके पर सरकार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया है। इस मौके पर सभी लोगों को अपने घरों, दफ्तरों और मोहल्लों में देश का 'राष्ट्रीय ध्वज' फहराने को कहा गया है। इसी क्रम में एक बहुत ही सुंदर तस्वीर सामने आई है।

हर घर तिरंगा

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का देश का हर नागरिक खुलकर सपोर्ट कर रहा है। इसके तहत हर कोई अपने घरों में तिरंगा लगा रहा है। हाल ही में एक बुजुर्ग महिला भी अपने घर में तिरंगा लगाती नजर आ रही है। इस दौरान उसके पति उसे सहारा देते दिखाई दे रहा है। यह शानदार तस्वीर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है। उन्होंने बुजुर्ग दंपत्ति की तस्वीर शेयर कर उनकी जमकर तारीफ की है। तस्वीर लोगों को खूब पसंद आ रही है।

आनंद महिंद्रा ने की जमकर तारीफ

आनंद महिंद्रा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से बुजुर्ग दंपत्ति की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अगर आप सोच रहे हैं कि इस बार स्वतंत्रता दिवस को लेकर इतना हो-हल्ला क्यों हो रहा है तो इसका जवाब इन दो लोगों से पूछिए। ये लोग आपको किसी भी लेक्चर से बेहतर समझा पाएंगे। जय हिन्द।' आनंद महिंद्रा द्वारा तस्वीर शेयर किए जाने के बाद से लगातार लोग इस तस्वीर को अपने सोशल मीडियो अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं।

अगली खबर