India Republic Day 2022: गूगल ने इस शानदार डूडल के जरिए सेलिब्रेट किया भारत का 73वां गणतंत्र दिवस

India 73rd Republic Day 2022 (भारत का गणतंत्र दिवस 2022): गूगल ने भी अपने अंदाज में देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। रिपब्लिक डे पर गूगल ने खास अंदाज में अपना डूडल बनाया है।

India Republic Day 2022 Google Doodle Celebrates bharat ka gantantra diwas with illustration representing unity
गूगल डूडल 
मुख्य बातें
  • देश मना रहा है अपना 73वां गणतंत्र दिवस
  • गूगल ने खास अंदाज में मनाया भारत का गणतंत्र दिवस
  • इस शानदार डूडल ने जीता लोगों का दिल

India Republic Day 2022 (भारत का गणतंत्र दिवस 2022): देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर हर तरफ खुशी का माहौल है और लोग अपने-अपने अंदाज में इस राष्ट्रीय पर्व को सेलिब्रेट कर रहे हैं। हर कोई एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, गूगल ने भी अपने अंदाज में देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। रिपब्लिक डे पर गूगल ने खास अंदाज में अपना डूडल बनाया है। जिसमें एक साथ भारतीय कल्चर की झलक आपको देखने को मिल जाएगी। इस साल डूडल में ऊंट, हाथी, घोड़े, ढोलक समेत कई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट और तिरंगे को काफी मनमोहक अंदाज में दिखाया गया है।.  

गूगल भी हर मौके को अपने अंदाज में सेलिब्रेट करता है। खास अंदाज में डूडल बनाकर उस दिन को और यादगार बना देता है। पिछले कुछ सालों से गूगल गणतंत्र दिवस के मौके पर खास अंदाज में डूडल बनाता है। 72वें गणतंत्र दिवस पर डूडल में देशभर में पाए जाने वाले तरह-तरह के कल्चर की एक झलक दिखाई गई थी। वहीं, 71वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते हुए उसका रंग बिरंगा डूडल बनाया था। डूडल में इंडिया गेट से लेकर भारत की हर सांस्कृतिक चीज को दिखाने की कोशिश की गई थी। राष्ट्रीय पक्षी मोर, भारत की सांस्कृतिक रंग, आर्ट्स, टेक्सटाइल और नृत्य सबकुछ एक साथ देखने को मिला था।

ये भी पढ़ें -   Republic Day 2022 Hindi Speech, Poem: इन भाषण और कविताओं के जरिए करें गणतंत्र दिवस की तैयारी, खूब बजेंगी तालियां

गौरतलब है कि देश में पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था। खास बात यह थी कि इस जश्न का आयोजन राजपथ पर नहीं हुआ था। पहला गणतंत्र दिवस इर्विन स्टेडियम यानी नेशनल स्टेडियम में मनाया गया था। साल 1955 में पहली बार गणतंत्र दिवस का जश्न राजपथ पर मनाया गया । जिसके बाद से आज तक नियमित रूप से हर साल यह जश्न यहीं मनाया जा रहा है।

अगली खबर