Viral: JNU के सिक्योरिटी गार्ड ने 'जूली जूली' गाने पर किया धांसू डांस, धूम मचा रहा वीडियो

वायरल वीडियो JNU का है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई कार्यक्रम चल रहा है। छात्र मस्ती के मूड में हैं। ऐसे में सिक्योरिटी गार्ड को डांस करने के लिए कहा गया। मौका मिलते ही सिक्योरिटी गार्ड ने डांस करना शुरू कर दिया।

JNU Security Guard Dance on Julie Julie Song Viral Video In Hindi
सिक्योरिटी गार्ड का धांसू डांस  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • सिक्योरिटी गार्ड का धमाकेदार डांस
  • स्टेप देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया डांस का वीडियो

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सिक्योरिटी गार्ड का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग भी झूम रहे हैं। क्योंकि, जिस अंदाज और स्टाइल में गार्ड ने डांस किया है वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। डांस वीडियो देखने के बाद कुछ लोग जहां सिक्योरिटी गार्ड की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग वीडियो पर तंज भी कस रहे हैं। 

कई लोगों को डांस करने का काफी शौक होता है। उन्हें जहां मौका मिलता है, वहीं शुरू हो जाते हैं। कुछ लोग डांस की कॉपी करते हैं, तो कुछ अपने अंदाज में डांस कर लोगों का दिल जीतते हैं। बताया जा रहा है यह वायरल वीडियो JNU का है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई कार्यक्रम चल रहा है। छात्र मस्ती के मूड में हैं। ऐसे में सिक्योरिटी गार्ड को डांस करने के लिए कहा गया। मौका मिलते ही सिक्योरिटी गार्ड ने डांस करना शुरू कर दिया। बैकग्राउंड में बॉलीवुड सॉन्ग 'जूली जूली' बज रहा है। गाने पर गार्ड मस्त होकर डांस कर रहा है। वहीं, बीच में एक छात्र भी गार्ड  के साथ डांस करने लगता है। देखें वीडियो...

गार्ड ने डांस से मचाया धमाल

गार्ड का अंदाज और डांस स्टेप देखकर लोग हैरान भी हैं और उसकी प्रशंसा भी कर रहे हैं। आलम ये है कि डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Jnuroundtable' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 27 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 13 सौ से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' ये तो सुनील ग्रोवर जैसा डांस कर रहा है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, ' ये सिर्फ JNU में ही संभव है, बाकी जगहों पर तो सिक्योरिटी गार्ड को बड़े लोग इंसान ही नहीं समझते हैं'।

अगली खबर