Funny Video: ऐसे कौन स्कूटी चलाता है भाई! वीडियो देखकर कहेंगे- 'इसके आगे तो इंजीनियर भी फेल है'

Jugaad Viral Video: एक लड़के ने काफी अलग अंदाज में स्कूटी चलाकर लोगों को हैरान कर दिया। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Jugaad Viral Video Boy Riding Scooty in unique style Funny video Goes viral in hindi
गजब का टैलेंट है भाई...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • लड़के ने भिड़ाया गजब का जुगाड़
  • स्कूटी चलाने का अंदाज देख लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो को देखते ही हमारी हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखने के बाद लोग दंग रह जाते हैं और सोच में पड़ जाते हैं कि ऐसा भी हो सकता है क्या? इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। क्योंकि, एक लड़का जिस तरह से स्कूटी चला रहा है उसने लोगों के होश उड़ा दिए। इतना ही नहीं इस वीडियो को देखने के बाद हो सकता है आप भी कहेंगे, ' इसके आगे तो इंजीनियर भी फेल है भाई'।

इस दुनिया में कई लोग ऐसे भी हैं, जो अजीबोगरीब इनोवेशन करते रहते हैं। इन चीजों को देखकर लोग चकमा खा जाते हैं। अब इस लड़के को ही देख लीजिए जिस तरह से वह स्कूटी चला रहा है उसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। वीडियो में देख सकते हैं कि पेट्रोल पंप पर एक लड़का उल्टी दिशा में बैठकर स्कूटी चला रहा है। क्योंकि, लड़के ने स्कूटी में गजब का जुगाड़ भिड़ाया है। स्कूटी के पीछे वाले हिस्से में भी हैंडल, क्लच लगाया गया है। वहीं, जहां पैर रखने वाला हिस्सा होता है वहां लड़का आराम से बैठा हुआ है और उल्टी दिशा में बैठकर मजे से स्कूटी को गोल-गोल घुमा रहा है। आलम ये है कि शख्स का अंदाज देखकर लोग हैरत में पड़ गए। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देख लें...

गजब का जुगाड़...

वीडियो देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे और सोच रहे होंगे कि ऐसे कौन स्कूटी चलाता है भाई! बहरहाल, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'urban._jatts' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को तकरीबन 90 हजार लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' लगता है ये उल्टा पैदा हुआ था'। एक ने लिखा, ' एक बार जोर से ब्रेक तो लगाओ'।

अगली खबर