Video: सांप को जिंदा निगल गया किंग कोबरा, उगलते ही जो हुआ देखकर दहशत में आ गए लोग

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 20, 2022 | 08:00 IST

Snake Viral Video: एक किंग कोबरा दूसरे सांप को जिंदा निगलते दिखाई दे रहा है। इसके बाद जो होता है वह और भी हैरानी भरा है। इस नजारे को देखकर इलाके के लोगों की नींद उड़ गई।

snake
सांप का वीडियो  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • सांप को जिंदा खा गया किंग कोबरा
  • उगलते ही चलने लगा दूसरा सांप

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने सांप के बहुत सारे हैरान करने वाले वीडियो देखे होंगे। लेकिन क्या आपने देखा है कि एक सांप ने दूसरे सांप को निगल लिया हो? सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में एक किंग कोबरा दूसरे सांप को जिंदा निगलते दिखाई दे रहा है। इसके बाद जो होता है वह और भी हैरानी भरा है। इस नजारे को देखकर इलाके के लोगों की नींद उड़ गई।

किंग कोबरा ने सांप को निगल लिया जिंदा

वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप ने अपनी ही प्रजाति के दूसरे सांप को निगलकर जिंदा उगल भी दिया। इसके बाद दूसरा सांप चलने भी लगा। सांप का निगलने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर हैरान हैं। यह घटना ओडिशा के बांकी की बताई जा रही है। यहांं एक किंग कोबरा ने रसेल वाइपर प्रजाति के सांप आधा निगल लिया था। देखें वीडियो- 

अगले ही पल उगल दिया

हालांंकि अगले ही पल किंग कोबरा ने न जाने क्या सोचकर उसे बाहर उगल दिया। इसके बाद रसेल वाइपर सांप चलने लगा। यह देखकर लोग हैरान रह गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब किंग कोबरा ने रसेल वाइपर को अपने मुंह में जकड़ लिया था तो इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया था। इसके बाद किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। बस लोग घबरा गए थे। इसके बाद एहतियातन वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई।

हालांकि, जब तक वन विभाग की टीम वहां पर पहुंचती, किंग कोबरा ने रसेल वाइपर सांप को उगल दिया था। लोगों को लगा था कि जहरीले सांप के मुंह में जाकर रसेल वाइपर सांप जिंदा नहीं बचेगा, लेकिन बाद में रसेल वाइपर सांप को जिंदा देखकर लोग अचरज में पड़ गए। वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

अगली खबर