किरण रिजिजू ने सेना के जवानों के लिए फिल्म ‘धुंध’ का गाया ये गाना,वीडियो हो रहा Viral

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पर हाल ही में भारतीय सैनिकों के लिए खुद गाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

kiran rijiju
किरण रिजिजू ने भारतीय सेना के जवानों के लिए गाना गाया 

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) अपनी शानदार एक्टिविटीज के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं,इस बार उन्होंने ‘धुंध’ फिल्म का गाना गाया वो भी भारतीय सेना के जवानों के लिए, उनका ये वीडियो बेहद पसंद किया जा रहा है। किरण रिजिजू  सीमा पर चल रहे विकास कार्यों को देखने के लिए पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना के बीच भी खासा समय व्यतीत किया।

बताते हैं कि इसी दौरान किरण रिजिजू ने भारतीय सेना के जवानों के लिए गाना भी गाया किरण रिजिजू ने कहा कि मैं गायक तो नहीं हूँ, लेकिन अपने देश के जवानों के लिए गर्व से गाना गाऊंगा और उन्होंने जोश के साथ गाना गाया।

रिजिजू ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं गायक नहीं हूं, लेकिन मैं अपने बहादुर जवानों के लिए गर्व से गाता हूं! मैंने भारतीय सेना के 62 इंजीनियर रेजिमेंट के कर्मियों के साथ एक यादगार शाम बिताई'


यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो को खासा देखा जा रहा है।ये गाना 1973 में आई हिंदी फिल्म ‘धुंध’ का है इसमें संजय खान, जीनत अमान और डैनी थे ये गाना बेहद लोकप्रिय हुआ था।

अगली खबर