बिल्ली को दबोचने के लिए पेड़ की ऊंचाई पर चढ़ा तेंदुआ, अंत में जो हुआ देखकर नहीं होगा यकीन

Leopard Cat Video: आप देख सकते हैं कि तेंदुआ एक फर वाली बिल्ली का शिकार करने के लिए उसके पीछे भागता है। वहीं बिल्ली अपनी जान बचाने के लिए तेजी से भागकर एक सूखे पेड़ पर चढ़ जाती है। वहीं तेंदुआ भी दौड़ते-दौड़ते पेड़ पर चढ़ जाता है। वीडियो का अंत बहुत ही रोमांचक है। आप देख सकते हैं कि तेंदुए से बचने के लिए बिल्ली पेड़ की सबसे ऊंची टहनी पर पहुंच जाती है।

cat
तेंदुआ ने बिल्ली पर किया हमला  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • तेंदुआ और बिल्ली की लड़ाई का वीडियो
  • बिल्ली के पीछे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ
  • जंगल सफारी का रोमांचक वीडियो वायरल

Leopard Cat Video: तेंदुआ धरती पर पाए जाने वाले सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है। वह पल भर में अपने शिकार को चीरकर रख देता है। हालांकि कई बार कुछ चालाक जानवरों से वह मात खा जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक तेंदुआ एक बिल्ली का शिकार करने की फिराक में होता है। इसके लिए वह एक सूखे पेड़ पर काफी ऊंचाई तक चढ़ जाता है। हालांकि वीडियो के अंत में जो होता है, वह देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

वीडियो में तेंदुए और बिल्ली के बीच का संघर्ष देखकर आप रोमांचित हो जाएंगे। आप देख सकते हैं कि तेंदुआ एक फर वाली बिल्ली का शिकार करने के लिए उसके पीछे भागता है। वहीं बिल्ली अपनी जान बचाने के लिए तेजी से भागकर एक सूखे पेड़ पर चढ़ जाती है। वहीं तेंदुआ भी दौड़ते-दौड़ते पेड़ पर चढ़ जाता है। वीडियो का अंत बहुत ही रोमांचक है। आप देख सकते हैं कि तेंदुए से बचने के लिए बिल्ली पेड़ की सबसे ऊंची टहनी पर पहुंच जाती है। वहीं तेंदुआ भी हार नहीं मानता और उसके पीछे-पीछे सबसे ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है।

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर गिरे बच्चे की जान बचाने के लिए बस के सामने कूदा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, देखें फिर क्या हुआ

हैरान करने वाला वीडियो

अंत में जब बिल्ली को लगता है कि तेंदुआ उसे अपना शिकार बना लेगा तो वह पेड़ की ऊंचाई से ही छलांग लगा देती है। वीडियो में बिल्ली को पेड़ की ऊंचाई से छलांग लगाते देखना काफी रोमांचक है। वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि अंत में तेदुएं को मायूसी हाथ लगती है और बिल्ली अपनी जान बचाने में सफल रहती है। इस रोमांचक वीडियो 32 साल के सफारी गाइड रॉजर बोरेन ने अपने कैमरे में कैद किया। यह घटना बोत्सवाना के माशातु गेम रिजर्व की है। देखें वीडियो- 

रॉजर ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने दो तेंदुओं को एक साथ खेलते देखा। इसके बाद उनकी नजर उस सूखे पेड़ पर गई, जिसकी ऊंची शाखा पर जेनेट यानी फर वाली बिल्ली चढ़ी हुई थी। बिल्ली को देखकर खेल रहा एक तेंदुआ उसकी तरफ लपकता है और पेड़ पर चढ़ जाता है। रॉजर ने बताया कि तेंदुआ हर हाल में बिल्ली को अपने पंजो में जकड़ना चाहता था, हालांकि बिल्ली भी काफी चालाक थी। उसने अपनी जान बचाने के लिए पेड़ की सबसे ऊंची डाली से छलांग लगा दी।

अगली खबर