Viral: एयरपोर्ट पर जवान को देखकर बच्चे ने इस तरह किया सैल्यूट, लाखों बार देखा गया क्यूट वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्चे की मासूमियत देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। इस वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि यह बेंगलुरु एयरपोर्ट का है। एक बच्चा अपने पिता के साथ एयरपोर्ट पहुंचता है। जैसे ही उसकी नजर भारतीय जवान पर पड़ती है, वह खड़े होकर मासूमियत के साथ जवान को सैल्यूट करने लगता है।

Little Boy Salute a Soldier on airport Heart Touching Video Goes Viral
बच्चे ने जीता लोगों का दिल  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • एयरपोर्ट पर बच्चे ने अलग अंदाज में किया जवान को सैल्यूट
  • बच्चे की मासूमियत देख भावुक हुए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें दिल को सुकून देने वाली होती है, तो कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। इसी कड़ी में बच्चे का एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जो ना केवल लोगों का दिल जीत रहा है। बल्कि, यूजर्स इस बच्चे की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स बच्चे के माता-पिता की भी तारीफ कर रहे हैं, जिन्होंने मासूम को ऐसे संस्कार दिए।

कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं। उनके अंदर कोई छल-कपट नहीं होता है। कई बार उनकी शरारत पर भी लोगों को प्यार आ जाता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्चे की मासूमियत देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। इस वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि यह बेंगलुरु एयरपोर्ट का है। एक बच्चा अपने पिता के साथ एयरपोर्ट पहुंचता है। जैसे ही उसकी नजर भारतीय जवान पर पड़ती है, वह खड़े होकर मासूमियत के साथ जवान को सैल्यूट करने लगता है। इतना ही नहीं जवान भी बच्चे को देखकर भावुक हो जाता है और स्माइल करते हुए बच्चे को सैल्यूट करता है। देखें क्यूट वीडियो...

लोगों का दिल जीत रहा वीडियो

29 सेकेंड के इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो देखने के बाद हो सकता है आप भी बच्चे के 'दीवाने' हो गए हों। क्योंकि, उसका अंदाज ही दीवाना करने वाला है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए बच्चे को सैल्यूट कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को @MihirkJha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ यूजर ने काफी मजेदार कैप्शन भी लिखे हैं, ' बेंगलुरु एयरपोर्ट का भावुक करने वाला नजारा, आप उस सैनिक की जगह हैं, माता-पिता का भी शुक्रिया'। अब यह वीडियो धमाल मचा रहा है। वीडियो को पांच लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, तकरीबन 30 हजार लोगों ने इस पसंद किए हैं। वहीं, करीब 75 सौ लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए हैं। 
 

अगली खबर