छोटी बच्ची ने कहा- मुझे साजन के घर जाना है, थोड़ी ही देर में घर जाने की हुई तड़प; देखें क्यूट वीडियो

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jun 28, 2022 | 09:40 IST

Cute Baby Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस बच्ची ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उसने सोशल मीडिया का एक पॉपुलर ट्रेंड फॉलो किया है। इस वीडियो में बच्ची की अदाएं इतनी क्यूट हैं, जिसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे।

baby
क्यूट बच्ची का वीडियो  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • क्यूट बच्ची ने अपनी अदाओं से जीता दिल
  • बच्ची को जाना था साजन के घर
  • बाद में जो हुआ देखकर हंस पड़ेंगे आप

Cute Baby Video: आज के युवाओं में रील्स बनाने का चस्का सा लग चुका है। यहां तक कि छोटे बच्चे भी रील्स वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। आपने भी कई सारी ऐसी वीडियो देखी होंगी, जिसमें छोटे बच्चों से लेकर बड़ी लड़कियां और लड़के किसी गाने के लिरिक्स या मूवी के डायलॉग्स की लिप्सिंग कर लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश करते हैं। ऐसा करके वह ढेर सारा व्यूज भी बटोरते हैं। जब छोटे बच्चे ऐसा करते हैं तो उनका हर कोई दीवाना बन जाता है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस बच्ची ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उसने सोशल मीडिया का एक पॉपुलर ट्रेंड फॉलो किया है। इस वीडियो में बच्ची की अदाएं इतनी क्यूट हैं, जिसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो की शुरुआत में आप  देखेंगे कि छोटी बच्ची 'मुझे साजन के घर जाना है' गाने की लिप्सिंग कर रही है। इस दौरान बच्ची काफी क्यूट लग रही है। उसके एक्सप्रेशन्स काफी लाजवाब नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- OMG: यहां दूल्हे को दहेज में 21 जहरीले सांप देता है दुल्हन का पिता, हैरान करने वाली है वजह

क्यूट बच्ची ने जीता दिल

वीडियो यहां तक तो देखने में काफी क्यूट लगता है, लेकिन इसके अगले पल वीडियो में जो दिखता है वह बहुत ही फनी है। वीडियो में आगे दिखाया गया है कि लड़कियां शादी के बाद कैसे अपने घर जाने की जिद करती हैं। इस वीडियो में यही दिखाया गया है कि शादी के बाद जब लड़कियों को ससुराल में खूब सारा काम करना पड़ता है तो उन्हें अपने घर जाने की तड़प होती है। इस वीडियो में भी ऐसा ही है। पहले क्यूट बच्ची साजन के घर जाने की बात कहती है, लेकिन जब उसे बहुत सारा काम पड़ता है तो वह रोते हुए कहती है कि मुझे अपने घर जाना है। देखें वीडियो- 

वीडियो को यूट्यूब पर LEARN WITH SIDDHESH नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'शादी से पहले लड़कियां इस तरह के गाने गाती हैं।' इस वीडियो में बच्ची की क्यूटनेस देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। आप वीडियो में बच्ची की एक्टिंग देखकर उससे प्यार करने लगेंगे। बच्ची ने अपनी क्यूट अदाओं से सबका दिल जीत लिया है।

अगली खबर