Lockdown-3: बढ़ा लॉकडाउन,कोई बोला-कैसे कटेंगे 14 दिन तो किसी ने कहा -अब तो आदत हो गई, शेयर किए ये मीम्स 

memes on lockdown extention: लॉकडाउन की अवधि दो हफ्ते बढ़ा दी गई है अब ये 17 मई तक रहेगा, लोग इसको लेकर अपनी फीलिंग्स सोशल मीडिया पर memes के रुप में व्यक्त कर रहे हैं।

lockdown
लॉकडाउन बढ़ गया है और अब यह 17 मई तक जारी रहेगा 

नई दिल्ली: कोविड-19 के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। यह लॉकडाउन दो सप्ताह के लिए और बढ़ाया गया है। अब यह लॉकडाउन 17 मई तक जारी रहेगा। गृह मंत्रालय ने ऑरेंज एवं ग्रीन जोन में कुछ ढील के साथ लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई है। सरकार ने ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन के लिए अलग-अलग गाइडलाइन जारी की है। 

यानि इन सभी क्षेत्रों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में गैर-जरूरी सेवाओं की गतिविधियां शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक पूरी तरह से बंद रहेंगी।

लॉकडाउन के बढ़ने के बाद कई लोग ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाओं देने लगे, वो memes के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं जिसमें से कुछ बेहद मजेदार हैं लोग इसका मजा ले रहे हैं।  

अगली खबर