खतरनाक एक्सीडेंट के बाद जिंदा बचा शख्स तो उठकर बीच सड़क पर लगा नाचने, Video देखकर चौंक गए लोग

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jun 25, 2022 | 18:07 IST

Accident Video: इन दिनों इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर पहले तो आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. हालांकि इसके बाद वीडियो में जो होता है, वह देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में आपको एक भयानक हादसा दिखाई देगा, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। 

accident
खतरनाक एक्सीडेंट  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बाइक सवार शख्स का हुआ खतरनाक एक्सीडेंट
  • बाइक की कार से होती है जोरदार टक्कर
  • भयंकर एक्सीडेंट के बाद नाचने लगा शख्स

Accident Video: आपने सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट के कई सारे वीडियो देखे होंगे। कई एक्सीडेंट इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हमारी रूह कांप जाती है। इन दिनों इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर पहले तो आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. हालांकि इसके बाद वीडियो में जो होता है, वह देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में आपको एक भयानक हादसा दिखाई देगा, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। 

बाइक की होती है जोरदार टक्कर

वीडियो में एक शख्स का बाइक से खतरनाक हादसा हो जाता है। इसके बाद भी वह जिंदा बच जाता है। हालांकि वीडियो में यह हैरान करने वाली चीज नहीं है। जो चीज सबसे ज्यादा हैरान करती है, वह एक्सीडेंट के बाद शख्स का तेवर है। आप देख सकते हैं कि शख्स एक्सीडेंट के बाद आनन-फानन में उठता है और बीच सड़क पर डांस करने लगता है। यह देखकर आस-पास खड़े लोगों को भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता है। वीडियो में आप बाइक सवार युवक की एक कार से जोरदार टक्कर देख सकते हैं। देखें वीडियो- 

ये भी पढ़ें- अजीब सनक: नंगे शरीर पर बांधे पटाखे और लगा ली आग, जब दर्द नहीं हुआ बर्दाश्त तो लगा भागने और फिर..

हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार से बाइक की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक बीच सड़क पर दूर तक घिसट जाता है। यहां तक कि उसकी बाइक के कुछ पार्ट्स टूटकर सड़क पर बिखरते हुए दिखाई देते हैं। इस तरह के खतरनाक हादसे के बाद जहां किसी को भी नॉर्मल तरीके से उठने में दिक्कत होगी। वहीं शख्स उठकर डांस करने लगता है। जब बाकी लोग शख्स की अतरंगी हरकतें देखते हैं तो उन्हें भरोसा नहीं होता है। कुछ लोग कह रहे हैं कि शख्स के दिमाग पर गहरी चोट लग जाती है। जिस कारण वह ऐसी अटपटी हरकतें करने लगता है। वीडियो को Mas Adem नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 21 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

अगली खबर