Coronavirus: कोरोना वायरस से बचने के लिए इस शख्स ने अपनाया ऐसा अनोखा तरीका, हंसी छूट जाएगी आपकी

कोरोना महामारी के बीच ही ऑस्ट्रेलिया में एक व्यक्ति ने बड़े ही अनोखे तरीके से अपने आप को वायरस से बचाने का तरीका निकाला। उसने अपने आप को प्लास्टिक के बड़े बबल में कैद कर लिया।

coronavirus
कोरोना वायरस  |  तस्वीर साभार: Facebook

दुनियाभर में कोरोना वायरस का संकट मंडरा रहा है। हर रोज लाखों की संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं। संक्रमण से बचने के लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी भरपूर खयाल रख रहे हैं। भीड़ भाड़ वाली जगहों से बचने के लिए लोगों ने घरों में रहना शुरू कर दिया है। कोरोना महामारी के बीच ही ऑस्ट्रेलिया में एक व्यक्ति ने बड़े ही अनोखे तरीके से अपने आप को वायरस से बचाने का तरीका निकाला।

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को प्लास्टिक के बड़े बबल में अपने आप को कवर करके सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है। कोरोना संक्रमण से अपने आप को बचाने के लिए ये अपने आप में एक बेहद ही अनोखा तरीका है। प्लास्टिक बबल में कैद आदमी सड़क पर गाना भी गाते हुए जा रहा था कि 'आई एम द मैन इन बबल..' देखें इसका वीडियो- 

Only in Belgrave... The man is singing, I’m the man in the bubble! Thank you to this man for making us smile. This was a Random Act of Kindness! Posted by Janine Rigby on Friday, 24 July 2020

इसका वीडियो फेसबुक पर Janine Rigby नामक एक शख्स ने शेयर किया है। उसने कैप्शन में लिखा है कि कोरोना महामारी के इस दौर में भी इस शख्स ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है इसके लिए उसने उसे धन्यवाद भी किया।

फेसबुक पर शेयर होने के साथ ही इस वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए। इसमें लोगों ने तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। किसी एक ने लिखा कि यह मास्क से भी ज्यादा सुरक्षा देने वाला तरीका है। किसी एक ने लिखा कि ये बिल्कुल भी अविश्वसनीय है। तीसरे ने लिखा कि मैं भी अगली बार यही करने जा रहा हूं ये काफी मजेदार है।
 

अगली खबर