जिस डाली पर बैठा उसी डाली को लगा काटने, वायरल वीडियो में देखें क्या हुआ आगे [VIDEO]

जिस डाली पर बैठा उसी को काटने चला.. ये कहानी तो आपने खूब सुनी होगी लेकिन क्या वास्तव में ऐसी घटना देखी है। नहीं तो देखिए ये वायरल वीडियो-

man cut palm tree
खजूर का पेड़ काटता व्यक्ति  |  तस्वीर साभार: Twitter

नई दिल्ली : आपने ये कहानी तो जरूर सुनी होगी कि एक मूर्ख एक पेड़ काट रहा होता है लेकिन बदकिस्मती से वह पेड़ की जिस डाली पर बैठा होता है उसी को काट रहा होता है। इस कहानी से हमें काफी सीख मिलती है। अब अगर आपने वास्तव में ऐसी घटना नहीं देखी सुनी है तो हम आपको एक ऐसी ही रियल घटना के बारे में बताने जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति खजूर का पेड़ काट रहा है जो काफी लंबा होता है। वह खजूर पेड़ की लंबी डाली पर बैठा होता है और उसी काटता है। पेड़ कटने के बाद आगे का हिस्सा कट कर दूर जा गिरता है जबकि वह उसी डाली पर बैठा झूलता रह जाता है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खजूर के लंबे पेड़ पर एक व्यक्ति बैठा है और आरी से उस डाली को काट रहा है। ये वीडियो सबसे ज्यादा इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि वह व्यक्ति जिस उंची डाल पर बैठा है उसी को काट रहा है। 

यह पेड़ चूंकि काफी लंबा है इसलिए यह लगातार हवा में इधर से उधर लहराता रहता है जबकि व्यक्ति निडर होकर उस पर बैठा पेड़ काटता रहता है। आपको वीडियो देखकर ऐसा लगेगा कि पेड़ कटने के साथ ही व्यक्ति भी हवा में उड़ जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पेड़ का अगला हिस्सा कट कर गिर जाता है जबकि वह व्यक्ति उस डाली पर बैठा हवा में गोते लगाता रह जाता है।

बैकग्राउंड में लोगों के हंसने की आवाजें भी आती हैं इससे साफ पता चलता है कि वह व्यक्ति जब पेड़ काट रहा होता है तब वहां काफी लोग भी मौजूद होते हैं। सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि- क्या आपने कभी लंबे खजूर के पेड़ को कटते हुए देखा है।
34 सेकेंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस पर अब तक 4.2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

अगली खबर