Shocking Video: 2 विशालकाय अजगर को कंधे पर टांगकर डांस करने लगा शख्स, देखें फिर क्या हुआ?

Python Viral Video: एक शख्स दो विशालकाय अजगर के साथ डांस कर रहा था, जिसने भी इस वीडियो को देखा वो हैरान रह गया। इतना ही लोग जमकर शख्स की क्लास लगा रहे हैं।

Man Dance With Two Giant Python Watch Shocking Viral Video
अजगर के साथ डांस कर रहा था शख्स  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 2 अजगर के साथ डांस कर रहा था शख्स
  • शख्स की हिम्मत देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर लोग जमकर लगा रहे 'क्लास'

Python Viral Video: सांप का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में जब कभी किसी का सामना सांप से होता है, तो वो दुम दबाकर भाग खड़ा होता है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें सांपों के साथ मस्ती करना अच्छा लगता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर एक पल के लिए आपको रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स दो विशालकाय अजगर के साथ जमकर ठुमके लगा रहा है। 

आमतौर पर लोगों को अजगर से दूर रहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि, वो इंसानों समेत जानवरों को जिंदा निगल जाता है। लेकिन, इस शख्स को देखकर ऐसा लगता है जैसे अजगर से इसका पुराना याराना हो। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स दो विशालकाय अजगर को अपने कंधों पर लादे हुए है। बड़ी मुश्किल से शख्स केवल एक सिरे को उठा पाता है। हैरानी की बात तो ये है कि शख्स उन्हें उठाते हुए मस्त होकर डांस करने लगता है। इस दौरान उसके चेहरे पर बिल्कुल ही खौफ नजर नहीं आ रहा है। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  Viral: बारातियों ने असली कोबरा के साथ किया नागिन डांस, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

दिल दहलाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर सहम गए होंगे। क्योंकि, इस तरह का नजारा शायद ही पहले आपने देखा हो। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'world_of_snakes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। कुछ लोग शख्स की जमकर क्लास लगा रहे हैं, क्योंकि ये जानलेवा हो सकता था। किसी का कहना है कि इस तरह की हरकत कर रहा है, लगता अपने जीवन से थक चुका है। कुछ लोग इसे पागलपंती भी बता रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर