OMG: जाने क्या जादू किया! देखते ही देखते शख्स ने कली को बना दिया फूल, Shocking Video वायरल

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 24, 2022 | 16:36 IST

Change a Bud into Flower: एक शख्स न जाने कैसा जादू करता है कि देखते ही देखते कली को फूल में बदल देता है। यह फूल देखने में बहुत खूबसूरत लगता है, हालांकि समझ नहीं आता है कि शख्स कली को फूल में कैसे बदलता है। वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।

MAGIC
शख्स के हाथों का जादू  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शख्स ने अपने हाथों से दिखाया हुनर का जादू
  • देखते ही देखते कली को बना दिया फूल
  • वीडियो देखकर लोगों को नहीं हो रहा यकीन

Change a Bud into Flower: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे हैरान कर देने वाले वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हमें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स न जाने कैसा जादू करता है कि देखते ही देखते कली को फूल में बदल देता है। यह फूल देखने में बहुत खूबसूरत लगता है, हालांकि समझ नहीं आता है कि शख्स कली को फूल में कैसे बदलता है। वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।

आपने एक से बढ़कर एक कलाकारों के वीडियो देखे होंगे, जो अपनी कला से लोगों को हतप्रभ कर देते हैं। हालांकि, इस कलाकार की बात ही कुछ निराली है। इस कलाकार ने सबसे पहले कली से वाटर लिली फूल बनाया और फिर इसे अद्भुत नेकलेस में बदल दिया। शख्स की कलाकारी देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। शुरुआत में आप देखेंगे कि शख्स एक साधारण सी कली अपने हाथ में पकड़ा हुआ है। इसके बाद उससे फूल बनाता है और फिर फूल को नेकलेस में बदल देता है। देखें वीडियो-

पलक झपकाए देखते रह जाएंगे वीडियो

इस कलाकारी को शख्स इतनी जल्दी करता है, जिसे आप पलक झपकाए बिना देखते रह जाएंगे। वीडियो के कैप्शन के अनुसार, यह शख्स श्रीलंका का है। वीडियो में दिखाई गई कला और जुगाड़ की सोशल मीडिया यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि अधेड़ सा दिखने वाला शख्स पानी के किनारे बने लकड़ी के प्लेटफॉर्म पर बैठा हुआ है। शख्स के हाथ में वाटर लिली नामक फूल की कली है। सबसे पहले शख्स कली की डंठल को दोनों तरफ से तोड़ता है। इसके बाद कली के नजदीक आकर उसे नीचे की तरफ खींचता है।

देखते ही देखते यह कली खिल जाती है और कली का डंठल खूबसूरत से नेकलेस में तब्दील हो जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपनी असली कलाकारी दिखाता है कली को फूल बनाने में। वह अपनी अंगुलियों से उसे धीरे-धीरे नीचे की तरफ दबाता है। अचानक कली पूरा फूल बन जाती है। वीडियो को earthpix नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे अबतक 3 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। 

अगली खबर