सोशल मीडिया पर इस वजह से अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीरें नहीं शेयर करते लोग, युवक ने बताई मजेदार बात

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 06, 2022 | 14:25 IST

Girlfriend Boyfriend News: बहुत ही कम लोग होते हैं जो अपनी गर्लफ्रेंड और पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। ज्यादातर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करना चाहते हैं। इसके पीछे का कारण बहुत ही मजेदार है।

gf
गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर  |  तस्वीर साभार: People
मुख्य बातें
  • क्यों लोग अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीर नहीं शेयर करते
  • शर्मिंदगी की वजह से लोग नहीं शेयर करते गर्लफ्रेंड की तस्वीर
  • युवक ने मजेदार चीजों से बताया न शेयर करने का कारण

Girlfriend Boyfriend News: ज्यादातर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करते। कई लोग तो अपनी पत्नियों के साथ भी तस्वीरें शेयर नहीं करना चाहते हैं। बहुत ही कम लोग होते हैं जो अपनी गर्लफ्रेंड और पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। लड़के तो छोड़िए लड़कियां भी अपने बॉयफ्रेंड की तस्वीरें शेयर करने से घबराती हैं। कई तो महिलाएं भी अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर नहीं करती हैं। इसे लेकर एक युवक ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी है।

युवक ने इसके पीछे का जो कारण बताया है, उसे जानकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। युवक ने बताया कि ऐसा नहीं है कि लोग अपने प्रेम का प्रदर्शन नहीं करना चाहते हैं। टिकटॉक पर @tomharlz नाम के अकाउंट यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को "हेट टू ब्रेक इट टू यू" कैप्शन देकर युवक ने बताया कि ऐसा लोग इसलिए नहीं करते हैं, क्योंकि उन्हें अपने पार्टनर को दुनिया के सामने दिखाने में शर्मिंदगी महसूस होती है।

गर्लफ्रेंड की तस्वीर शेयर करने में लोगों को महसूस होती है शर्मिंदगी

इसके आगे युवक ने यह भी कहा कि यह शर्मंदगी इसलिए नहीं है कि वह अपने प्यार को लोगों के सामने प्रदर्शित करने से शर्मिंदा होते हैं। बल्कि वह इसलिए शर्मिंदा होते हैं कि उन्हें लगता है कि उनका पार्टनर परफेक्ट नहीं है। युवक ने कहा कि ज्यादातर लड़के इसलिए अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीरें नहीं शेयर करते क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी गर्लफ्रेंड अच्छी नहीं दिखती है और उसे देखकर लोग सोचेंगे कि उनकी जोड़ी परफेक्ट नहीं है। 

युवक ने कहा कि जिन्हें भी लगता है कि वह झूठ बोल रहे हैं, तो वह चुप रहें क्योंकि यह सच है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो सिर्फ इसीलिए पोस्ट नहीं करते हैं, क्योंकि वह अपनी गर्लफ्रेंड को दुनिया को दिखाने में शर्मिंदगी महसूस करते हैं। यह एक सच्चाई है। उन्होंने आगे कहा कि जो यह बोलते रहते हैं कि मेरी गर्लफ्रेंड 10/10 है तो वह भी उसकी तस्वीर क्यों शेयर नहीं करते हैं। क्योंकि वह जानते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड 10/10 नहीं है। वह जानते हैं कि सच्चाई यही है।

अन्य लड़कियों के लिए दिखना चाहते हैं उपलब्ध!

युवक के इस स्पष्टीकरण पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक महिला यूजर ने लिखा, 'मैं तो कभी भी अपने बॉयफ्रेंड की तस्वीर शेयर नहीं करती। मैं सिर्फ अपने खाने की तस्वीर शेयर करती हूं। क्योंकि मुझे पता है कि सिर्फ मेरा खाना 10/10 है। न कि मेरा बॉयफ्रेंड।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लोग अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीर इसलिए नहीं शेयर करना चाहते, क्योंकि वह अन्य लड़कियों के लिए उपलब्ध दिखना चाहते हैं।'

अगली खबर