मछली पकड़ने के दौरान मुंह के बल पानी में गिरा शख्स, Video में देखें फिर क्या हुआ

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 31, 2022 | 16:37 IST

Man Fall In Water: वीडियो में एक शख्स मछली का शिकार करने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है। वह मछली पकड़ने के लिए पानी की तरफ भागता है। तभी कुछ ऐसा होता है कि वह मुंह के बल पानी में चला जाता है।

man
पानी में गिरा शख्स  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ बहुत ही मजेदार वीडियो
  • मछली पकड़ने गया था शख्स
  • हीरो बनने के चक्कर में चला गया पानी में

Man Fall In Water: सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर मजा ही आ जाता है। इन दिनों ट्विटर (Twitter) पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपका दिल गदगद हो जाएगा। इस वीडियो को देखकर आप हंसी (Laughter) नहीं रुकेगी। वहीं, एक बार देखने के बाद आप बार-बार वीडियो को देखना पसंद करेंगे। फिलहाल वीडियो लोगों को जमकर एंटरनेट कर रहा है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स मछली पकड़ने गया था। इस दौरान उसने अपने हाथ में फिशिंग रॉड (Fishing Rod) लिया हुआ है। इसके साथ वह मछली का शिकार करने के लिए तैयार नजर आ रहा है। तभी कुछ ऐसा होता है कि वह मुंह के बल पानी में चला जाता है। आप देख सकते हैं कि शख्स मछली पकड़ने के लिए पानी की तरफ दौड़ लगाता है। इसके बाद जो होता है उससे शख्स की गजब की बेइज्जती हो जाती है। वीडियो देखकर आप बार-बार हंसने को मजबूर होंगे। देखें वीडियो-

अपनी बेइज्जती करवा लेता है शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स मछली पकड़ने के लिए पानी की तरफ दौड़ता है। इसके बाद वह अपनी दौड़ पर कंट्रोल नहीं कर पाता और मुंह के बल पानी में धड़ाम से गिर जाता है। ऐसा होते ही वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। ज्यादा हीरो बनने के चक्कर में शख्स अपनी ही बेइज्जती करवा बैठता है। 

32 मिलियन से ज्यादा मिले व्यूज

वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। मात्र 7 सेकेंड का यह वीडियो सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है। वीडियो पर यूजर्स ने हंसी वाली इमोजी के साथ कमेंट किया है। यह वीडियो आपका दिन बनाने के लिए काफी है। वीडियो को अब तक 32 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सात हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक कर लिया है। वीडियो को ट्विटर पर @TansuYegen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

अगली खबर