गूगल मैप पर पार्किंग ढूंढ रहा था शख्स, लेकिन मिली ऐसी चीज देखकर उड़ गए होश

Ajab Gajab News in Hindi: एक शख्स क्रिस्टलबॉल रूम नाम के एक पब में दोस्तों के साथ मस्ती करने जा रहा था। लेकिन, उससे पहले उसने पार्किंग ढूंढने का फैसला किया। पार्किंग ढूंढने के लिए शख्स ने गूगल मैप का इस्तेमाल किया। लेकिन, उसे जो चीज नजर आई उसने उसके होश उड़ा दिए।

Man Find Dead Boy on Google Map Know About Truth Viral Photo
मैप में दिखी अजीबोगरीब चीज 
मुख्य बातें
  • अमेरिका में गूगल मैप के जरिए पार्किंग ढूंढ रहा था शख्स
  • शख्स को खड़ी 'लाश' नजर आई
  • तस्वीर देखकर हैरान रह गए लोग

दुनियाभर में गूगल मैप का इस्तेमाल जमकर हो रहा है। कई बार गूगल मैप के जरिए लोग घर बैठे कई सारी चीजें आसानी से देख और ढूंढ लेते हैं। वहीं, गूगल मैप को लेकर कुछ लोगों ने काफी अजीबोगरीब दावे भी किए हैं। जिनके बारे में जानकर काफी हैरानी होती है। इसी कड़ी में अमेरिका के रहने वाले एक शख्स ने गूगल मैप को लेकर काफी चौंकाने वाला दावा किया है। शख्स का कहना है कि गूगल मैप के जरिए वह पार्किंग ढूंढ रहा था। लेकिन, उसे एक खड़ी हुई 'लाश' नजर आ गई। अब यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है। तो आइए, जानते हैं क्या है सच्चाई?

आज कल कोई भी घटना घटती है, लोग सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक यूजर ने काफी चौंकाने वाला वाक्या शेयर किया है। ये मामला है अमेरिका के ओरेगन का, जहां एक शख्स क्रिस्टलबॉल रूम नाम के एक पब में दोस्तों के साथ मस्ती करने जा रहा था। लेकिन, उससे पहले उसने पार्किंग ढूंढने का फैसला किया। पार्किंग ढूंढने के लिए शख्स ने गूगल मैप का इस्तेमाल किया। लेकिन, उसे जो चीज नजर आई उसने उसके होश उड़ा दिए। शख्स को पब के पास 'लाश' नजर आई।

तस्वीर को लेकर लोगों की अलग-अलग राय

शख्स ने उस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और 'लाश' देखने का दावा भी किया। लेकिन, इस मामले को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग राय है। किसी का कहना है कि यह स्केयरक्रो है। जबकि, कुछ का कहना है कि यह एक भूत है, जिसके हाथ कटे हुए हैं। हालांकि, अब तक इस तस्वीर की सच्चाई सामने नहीं आ सकी है कि माजर क्या है? लेकिन, इस तस्वीर को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही है। यहां आपको बता दें कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गूगल मैप को लेकर काफी चौंकाने वाले मामले सामने आ चुके हैं। 

अगली खबर