Viral Video: बियर्ड पावर! दाढ़ी से उठाई 63 किलो की महिला, शख्स का अंदाज देख दंग रह गए लोग

आमौतर हाथ से 63 किलो वजन को उठाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एक शख्स ने अपनी दाढ़ी से 63.80 किलोग्राम महिला को उठा लिया। आलम ये है कि शख्स का वीडियो वायरल हो गया है।

Man Lifting 63 kg Woman With Beard Set World Record Video Goes Viral
शख्स ने तो कमाल कर दिया...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शख्स ने दाढ़ी से उठाई 63 किलो की महिला
  • अंदाज देखकर हैरान रह गए लोग
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शख्स का नाम दर्ज

दुनिया में आज कल लोग अजीबोगरीब काम करके भी खूब नाम कमा रहे हैं। कुछ लोग तो ऐसा-ऐसा कारनाम करते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखा रहे हैं, जिसमें एक शख्स ने दाढ़ी के सहारे 63 किलो की महिला को उठा लिया। ये बात सुनकर भले ही आपको हैरानी हो रही होगी या फिर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह सच है। इतना ही नहीं इस काम को करके शख्स ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

आमौतर हाथ से 63 किलो वजन को उठाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एक शख्स ने अपनी दाढ़ी से 63.80 किलोग्राम महिला को उठा लिया। आलम ये है कि शख्स का वीडियो वायरल हो गया है। कुछ लोग जहां इस वीडियो को देखकर हैरान हैं, तो कुछ लोग शख्स की तारीफ भी कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स दाढ़ी के सहारे महिला को उठा रहा है। इस शख्स ने जिस तरह का बैलेंस बना कर रखा उसे देख सब दंग रह गए। बड़ी बात ये है कि ऐसा करके शख्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। देखें वीडियो... 

क्या पावर है भाई...

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'एंटानास कोंट्रीमास (Antanas Kontrimas) द्वारा दाढ़ी से 63.80 किलोग्राम तक उठाया गया सबसे भारी वजन'। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'यह सचमुच प्रभावशाली है।'  वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'पता नहीं कौन से हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता है'। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। 

अगली खबर