इसे कहते हैं टैलेंट, शख्स ने बिजली तार से अनोखे अंदाज में जलाई सिगरेट, वीडियो मचा रहा धमाल

Viral Video: एक शख्स जिस अंदाज में सिगरेट जला रहा था, उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Man lit cigarette with electric wire Watch Shocking Video
क्या स्वैग है...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • शख्स का धांसू स्टाइल
  • सिगरेट जलाने का अंदाज देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Shocking Video: इस दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो अक्सर अजीबोगरीब हरकत करके चर्चा में रहते हैं। कुछ लोग तो फेमस होने के लिए जान भी जोखिम में डाल देते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई हैरतअंगेज वीडियो (Shocking Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक और वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप एक पल के लिए जरूर हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स टशन में बिजली तार से सिगरेट जला रहा है। शख्स का स्टाइल और टशन देखखर लोगों की बोलती बंद हो गई। वहीं, वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक शख्स मुंह में सिगरेट लेकर बैठा है। अपन नशे की लत को पूरा करने के लिए माचिस नहीं मिलने पर वो खतरनाक कदम उठाता है। शख्स बिजली के तार से सिगरेट को जलाने लगता है। जिस अंदाज में शख्स सिगरेट को जला रहा है, अगर थोड़ी सी भी चूक हो जाती तो परिणाम काफी खतरनाक हो सकता था। लेकिन, वो बिजली तार से सिगरेट जलाने में कामयाब हो जाता है और फिर स्टाइल में तार को नीचे फेंकता है। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  VIDEO: इस हेवी ड्राइवर को देख लोगों की सांसे हलक में अटक गई, देखें किस तरह खतरनाक पुल पर दौड़ाया ट्रक

क्या स्टाइल है...

शख्स का अंदाज देखकर आप भी जरूर हक्के-बक्के रह गए होंगे। सोच रहे होंगे कि एक सिगरेट जलाने के लिए शख्स मौत से खिलवाड़ कर रहा है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Jyoti789Singh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, एक हजार लोग इस वीडियो को रिट्वीट कर चुके हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग मजे लेते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

अगली खबर