Video: लड़की की गोद में 'बच्चा' देख मेट्रो में सीट से उठा लड़का, उसके बाद जो हुआ उसे देख हर कोई हैरान

सोशल मीडिया (Social Media) पर मेट्रो (Metro) का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में एक युवक गोद में बच्चा लिए लड़की को सीट ऑफर करता है। उसके बाद जो हुआ वो आप खुद देख लीजिए-

Man in metro train offers his seat to a 'pregnant' woman
Video: मेट्रो में लड़की की गोद में 'बच्चा', फिर जो हुआ वो... 
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मेट्रो का एक वीडियो
  • लड़की के हाथ में 'बच्चा' देखकर सीट से उठा शख्स

नई दिल्ली: यदि आप मेट्रो में सफर करते हैं तो आपने भी देखा होगा कि कई लोग भीड़ होने के बावजूद इंसानियत के नाम पर जरूरतमंद लोगों के लिए अपनी सीट छोड़ देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो मेट्रो का है। वीडियो में एक शख्स जो सीट पर बैठा है, उसके सामने एक लड़की हाथ में 'बच्ची' लिए खड़ी होती हैं। शख्स की नजर जैसे ही लड़की पर पड़ती है तो वह अपनी सीट छोड़कर उसे दे देता है।

हर कोई हैरान

सबसे मजेदार वाकया शख्स के सीट ऑफर करने के बाद होता है और यह देख उसकी आंखें खुली की खुली रह जाती हैं और वह ही नहीं बल्कि हर कोई हैरान रह जाता है। दरअसल जिस लड़की को वह सीट ऑफर करता है, उसके हाथ में ब्लैंकेट में लिपटा 'बच्चा' नजर आता है लेकिन जैसे ही वह सीट पर बैठती है तो वह ब्लैंकेट को खोलती है जिसमें एक टेडी लिपटा होता है। जैसे ही युवक यह देखता है तो चौंक जाता है और लड़की को घूरकर देखने लगता है।

वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) पर Urban Jatts नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 12 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि बड़ी संख्या में शेयर भी कर रहे हैं। वहीं लोग वीडियो को देखकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाकई में क्या गजब बनाया लड़की ने लड़के को। इसे कहते हैं चालाकी।' तो आपको कैसा लगा वीडियो, चाहें तो आप भी कमेंट कर हमें अपनी राय बता सकते हैं।

अगली खबर