शख्स के लॉकर खोलते ही डसने के लिए लपका सांप, कमजोर दिल वाले बिल्कुल भी न देखें ये VIDEO

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 21, 2022 | 07:30 IST

Snake Bite Viral Video: कमजोर दिल वाले गलती से भी यह वीडियो न देखें। क्योंकि कई लोगों की इस वीडियो को देखकर हालत खराब हो सकती है। अगर शख्स की किस्मत अच्छी नहीं होती तो वह पक्का सांप का शिकार बन जाता।

snake
सांप का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • इस वीडियो को देखकर कांप जाएगी आपकी रूह
  • कमजोर दिल वाले गलती से भी न देखें ये खौफनाक वीडियो

Snake Bite Viral Video: सांप इस दुनिया के कुछ खतरनाक जीवों में से एक हैं। धरती पर कुछ ऐसे सांप पाए जाते हैं, जो अगर किसी को डस लें तो वह इंसान पानी भी नहीं मांगता है। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। कमजोर दिल वाले गलती से भी यह वीडियो न देखें। क्योंकि कई लोगों की इस वीडियो को देखकर हालत खराब हो सकती है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स हक्के-बक्के रह गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लॉकर रूम में पहुंचा है। वह यहां पर कुछ ढूंढ रहा था। इस दौरान वह एक रैक को खोलता है। इसके बाद जो होता है, उसने शख्स के हाथ-पांव कंपा दिए। अगर शख्स की किस्मत अच्छी नहीं होती तो हो सकता है वह सांप का शिकार बन जाता। आप देख सकते हैं कि रैक खोलते ही सांप शख्स पर हमला कर देता है। देखें वीडियो- 

वीडियो देखकर कांप जाएंगे

वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि सांप पहले ही शख्स को काटने के लिए बैठा था। जैसे ही शख्स लॉकर को सामान ढूंढते हुए खोलता है, उसमें से अचानक से एक सांप निकलता है। सांप मुंह फैलाकर शख्स पर अटैक करता है, लेकिन शख्स बचने में सफल रहता है। वह फटाफट अपने कदम पीछे कर लेता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर world_of_snakes_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक कर लिया है।

अगली खबर