क्या देखी है मगरमच्छ की पीठ पर ऐसी सवारी, व्यक्ति के इस करतूत पर भड़का लोगों का गुस्सा Video

Man rides crocodlile in Australia: ऑस्ट्रेलिया में एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक व्यक्ति को मगरमच्छ की पीठ पर सवारी करते हुए देखा जा सकता है।

शॉकिंग वीडियो,ट्रेंडिंग वीडियो,वायरल वीडियो,मगरमच्छ की तस्वीर वायरल,Shocking Video, Trending Video, Viral Video, Crocodile Picture Viral,Australia, Crocodile, Man rides crocodile
मगरमच्छ की पीठ पर सवारी- (तस्वीर के लिए साभार - Reddit ) 

नई दिल्ली:  क्या कोई मगरमच्छ जैसे खतरनाक जानवर की सवारी कर सकता है? इसका जवाब है हां और ऐसा हुआ है ऑस्ट्रेलिया में जो बीते दिनों वहां सुर्खियां बना। इस देश में सरीसृप से संबंधित घटनाएं काफी होती है जो कई बार चौंकाने वाली नहीं लगती हैं। वहां के घरों में मगरमच्छ निकलने की घटना, किसी के घर में मगमरच्छ आने की घटनाएं अक्सर देखने सुनने में आती है। वहां के घरों में अक्सर विशालकाय सांप के निकलने की खबरें पर सोशल मीडिया पर आती है। 

यहां जहां कुछ लोग सुरक्षित रास्ते पर चलते हैं और नीचे की भूमि से सरीसृप और अन्य जंगली चीजों से दूरी बनाए रखते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसा कर गुजरते हैं कि वो सुर्खियां बन जाते हैं। एक तस्वीर वहां की वायरल हो रही है जिसमें एक व्यक्ति को मगरमच्छ उपर देखा जा सकता है।

यह घटना ऑस्ट्रेलिया में कहां की यह पता नहीं चल पाया है लेकिन उस व्यक्ति की काफी आलोचना हो रही है। क्योंकि यह वहां के वन्य जीवन नियमों का उल्लंघन है।  रेडिट पर सबसे पहले शेयर की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालाँकि यूजर्स के के आक्रोश के बाद इसे हटा दिया गया था। इस फोटो में यह देखा जा सकता है कि व्यक्ति मगरमच्छ के पीठ पर रस्सियों के सहारे सवार है। 

ज्यादातर यूजर ने मगरमच्छ पर सवार व्यक्ति की आलोचना की और कहा कि यह जंगली जानवर की आजादी के साथ खिलवाड़ करना है जो गलत है। कुछ यूजर्स ने उस व्यक्ति के मगरमच्छ पर 'सवारी' का समर्थन किया और इसे बेहतर स्टंट बताया। 
 

अगली खबर