Watch: बादलों के ऊपर 'पंख' फैलाकर उड़ता दिखा शख्स, दुनिया का सबसे हैरान करने वाला Video

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 29, 2022 | 20:13 IST

Man Flying Video: वीडियो में जो नजारा दिखाई देता है, उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। आपको एक शख्स आसमान में पक्षियों की तरह उड़ता दिखाई देगा। इस शख्स ने लोगों को हैरान कर दिया है।

bird man
आसमान में उड़ता दिखा शख्स  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • दुनिया का सबसे हैरान करने वाला वीडियो
  • आसमान में उड़ता नजर आया शख्स
  • बिना पैराशूट आसमान में उड़ता दिखा शख्स

Man Flying Video: पहले के जमाने में जब लोग कभी आमसान में पक्षियों को उड़ते देखते रहे होंगे। तब सोचते रहे होंगे कि ये कैसे उड़ते हैं। हालांकि, अब विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि यह संभव लगने लगा है। हवाई जहाज से लेकर तमाम ऐसी चीजें आज मौजूद हैं, जिनकी मदद से लोग आप आसमान में उड़ सकते हैं। इंसान पैराशूट लेकर आसमान से नीचे उतरते तो देखे गए हैं, लेकिन क्या आपने कोई ऐसा वीडियो देखा है, जिसमें इंसान पंख फैलाकर उड़ता नजर आता है।

इस तरह का नजारा देखकर आपकी भी हैरानी बढ़ जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इस वीडियो को देखकर आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा। वीडियो में आपको एक शख्स नजर आएगा, जो पक्षियों की तरह आसमान में उड़ता दिखाई देगा। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उसके पास किसी तरह का कोई पैराशूट नहीं है। इसके बाद भी वह बादलों के ऊपर उड़ता दिखाई दे रहा है। इस नजारे के सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए। देखें वीडियो- 

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स कभी बादलों के ऊपर उड़ रहा है तो कभी बादलों से निकलकर नीचे की तरफ जा रहा है। वहीं बादल भी देखने में किसी पहाड़ की तरह लग रहे हैं। इससे पहले इतना शानदार नजारा आपने कभी नहीं देखा होगा। वीडियो को @nftbadger नाम के ट्विटर अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं वीडियो को 15 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि लोग इसे बार-बार देखने को मजबूर हो रहे हैं। 

अगली खबर