यहां ऑफिस में ही सो रहे हैं कर्मचारी, एक रात रूकने के मिल रहे हैं हजारों रुपये और शानदार सुविधाएं

भारत में भले ही कोविड के मामले कम हो गए हों, लेकिन दुनिया के कई देशों में कोरोना फिर फैलने लगा है। चीन के शंघाई में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से कर्मचारियों की दिक्कतें भी बढ़ रही हैं।

Many Employees, bankers and traders are sleeping in their offices in China's Shanghai amid a strict COVID-19 lockdown
यहां ऑफिस में सोने पर मिल रहे एक रात के हजारों रुपये 
मुख्य बातें
  • चीन के शंघाई शहर में लगातार बढ़ रहे हैं कोविड मामले
  • लॉकडाउन के बाद कर्मचारियों के लिए ऑफिस में सोने के लिए किए गए इंतजाम, स्‍टाफ को पैसे भी दिए जा रहे एक्‍स्‍ट्रा
  • शंघाई चीन का प्रमुख शहर है जहां स्थित हैं कई वित्तीय संस्थान

Covid Lockdown in China:  भारत में तेजी से हुए वैक्सीनेशन की बदौलत कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने में काफी हद तक मदद मिली है, वहीं दुनिया के कई देशों में अभी फिर से लाखों केस प्रतिदिन आने लगे हैं। कोरोना की जहां से शुरूआत हुई थी उस चीन के कुछ शहरों में तो बढ़ते मामलों की वजह से लॉकडाउन तक लगाना पड़ा है।  इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। चीन का एक शहर है शंघाई, जहां बढ़ते मामलों की वजह से लॉकडाउन लगाया गया है। इस वजह से यहां कई कर्मचारियों को ऑफिस में ही रहना पड़ रहा है।

एक रात रुकने के मिल रहे हैं हजारों रुपये

शंघाई चीन का प्रमुख शहर है जहां प्रमुख कंपनियों के अलावा तमाम बड़े बैंक स्थित हैं। शंघाई ही वह शहर है जहां चीन का प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज भी स्थित है। कोविड लॉकडाउन की वजह से कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए दफ्तर में ही रहने की व्यवस्था कर रही है। यानि काम करने के बाद वह दफ्तर में ही रहेंगे और वहीं आराम करेंगे। इसके लिए कंपनियां अपने कर्मचारियों को प्रति रात के एक्स्ट्रा हजारों रुपये तक का भुगतान कर रही है। 

Career Advice : लिखने में एक्सपर्ट हैं तो घर बैठे कर सकते हैं ढेरों कमाई, जानें कहां मिलेगा मौका

सीएनन की एक रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों को एक रात रुकने के लिए 6 हजार रुपये से लेकर 22 हजार रुपये तक मिल रहे हैं। इस दौरान कर्मचारियों को डिनर, नाश्ता, सोने के लिए स्लीपिंग बेड जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।

शंघाई में तेजी से फैल रहा है कोविड

 कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक कंपनी के कर्मचारी मैट्रेस पर सोते हुए नजर आए थे। वहीं कुछ लोग बाथरूम में मुहं धोते हुए दिखे थे। आपको बता दें कि शंघाई में कोविड के मामलों ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है अभी तक 25 हजार से ज्यादा मामले यहां सामने आ चुके हैं जिसके बाद सरकार ने यहां कोविड लॉकडाउन लगा दिया है।  

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के फायदे, जानिए क्या है ब्याज दर, टैक्स के नियम

अगली खबर