Viral Video: छत पर मजे से पतंग उड़ा रहा था बंदर, वीडियो धूम मचा रहा

Monkey Funny Video: सोशल मीडिया पर आपको बंदरों के काफी क्यूट-क्यूट वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसका लेवल काफी अलग है। क्योंकि, इस वीडियो में बंदर बड़े मजे से पतंग उड़ा रहा है।

Monkey Funny Video monkey was flying a kite in roof Viral Video
पतंग उड़ा रहा था बंदर  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • छत पर मजे लेते हुए पतंग उड़ा रहा था बंदर
  • बंदर का अंदाज देखकर हैरान रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Bandar Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार वीडियो (Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। इसी कड़ी में बंदर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान भी होंगे और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर आपको बंदरों के काफी क्यूट-क्यूट वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसका लेवल काफी अलग है। क्योंकि, इस वीडियो में बंदर बड़े मजे से पतंग उड़ा रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह छत पर एक बंदर (Monkey Viral Video) बैठा हुआ है और मस्त होकर मांझे को खींचते हुए पतंग रहा है। बंदर का अंदाज देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई इंसान पतंग उड़ा रहा हो। इस नजारे को देखने के बाद कई लोग काफी हैरान हैं। क्योंकि, उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि बंदर भी पतंग उड़ा सकता है। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें - Viral Video: भैंस के साथ मजे ले रही थी महिला, मिली ऐसी पटकनी देखकर उछल जाएंगे आप

धूम मचा रहा वीडियो

वीडियो देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। इतना ही नहीं वीडियो सोचने पर भी मजबूर कर रहा है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'trolls_official' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 14 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए यूजर्स वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक ने लिखा, ' धीरे-धीरे ये लोग तेज होते जा रहे हैं'। एक ने लिखा, 'बंदर नाम सुनकर फ्लावर समझा था क्या, फायर है अपन'। 


 

अगली खबर