Viral Video: बच्चे के ऊपर गिर रही थी 'दीवार', फिर मां ने जो किया वीडियो देख सहम जाएंगे आप

Mother Child Viral Video: एक मां बच्चे के साथ बैठी थी। तभी बच्चे के ऊपर एक दीवार गिरने लगी, लेकिन मां ने अपनी जान पर खेलकर बच्चे की जिंदगी बचाई। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

mother child video mother save child life watch heart touching viral video in hindi
मां ने इस तरह बचाई बच्चे की जिंदगी...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बच्चे के ऊपर गिर रही थी दीवार
  • मां ने अपनी जान दांव पर लगाकर बचाई बच्चे की जिंदगी
  • वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

सोशल मीडिया की दुनिया में आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो चीजें ऐसी होती है, जिसे देखकर हमारी आंखें खुली की खुली रह जाती है। उन पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है, जिसमें एक मां ने अपनी औलाद को बचाने के लिए जो किया उसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि सोशल मीडिया यूजर्स इस मां की जमकर तारीफ कर रहे हैं और दिल जीत लेने वाले वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

कहते हैं इस दुनिया में मां से बड़ा 'दिल' किसी का नहीं होता है। क्योंकि, मां ही ऐसी है जो अपने बच्चों के लिए खुद की जान तक दांव पर लगा देती है। इंसान हो या फिर जानवर दोनों में आपको ये चीजें देखने को मिल जाएगी। वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, एक मजदूर महिला थक कर बैठी होती है। उसका बच्चा नजर के सामने खेल रहा होता है। अचानक एक 'दीवार' गिरने लगती है। मां को जैसे ही इसकी भनक लगती है वह तुरंत खड़ी हो जाती है और बच्चे को खुद से ढंक लेती है, जिससे उसके बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। हालांकि, बाद में एक शख्स भी उन्हें बचाने के लिए दौड़ता है। लेकिन, महिला किसी तरह अपने बच्चे को बचाने में कामयाब हो जाती है। देखें वीडियो...

इसे कहते हैं मां की ममता...

दिल जीतने वाले इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने काफी मजेदार कैप्शन भी लिखे हैं। उन्होंने लिखा, ' इस दुनिया को मां की जरूरत है'। अब यह वीडियो लोगों के बीच छा गया है। अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। जबकि, 10 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, काफी संख्या में लोग वीडियो को शेयर कर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। 

अगली खबर