पूजा में नहीं पहुंचे पंडित जी, तो 'माडर्न सास' ने Alexa से गवाए भजन, वीडियो वायरल

Funny Video: सोशल मीडिया पर एक पूजा का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पंडित जी के नहीं पहुंचने पर सास ने जो किया उसने लोगों का दिल जीत लिया।

Mother in Law Play Alexa During Pooja Funny Video Goes Viral
दिन बना देगा वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram

Funny Video: ये तो हम सब जानते हैं कि समय के साथ-साथ कई सारी चीजें बदलती हैं। हमारी तकनीक पर रोजाना विकसित होती जा रही है और लोग इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन, महिला ने तकनीक का ऐसा इस्तेमाल किया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। आलम ये है कि वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

'एलेक्सा डिवाइस' से हम सब वाकिफ हैं। आज कल लोग इसका काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। बच्चे, बड़े, बुजुर्ग सभी इसे अपने घरों में रखते हैं और अपने-अपने हिसाब से इसका इस्तेमाल करते हैं। कोई इससे गाना सुनता है, कोई सवाल का जवाब पूछता है। लेकिन, एक महिला ने तो इससे पूजा में भजन ही गवा लिए। ये बात सुनकर भले ही आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक रस्म चल रही है जिसमें एक महिला कुर्सी पर बैठी है और उसके पैर दूध में डले हैं। वहीं, कुछ महिलाएं उसकी गोद में रस्म से जुड़ी चीजें रखते हुए नजर आते हैं। तभी एक महिला ने एलेक्सा को एक्टिव करती है और उससे स्वास्ती वचन भजन चलाने के लिए कहती है। भजन बजते ही सब लोग हाथ बांधकर खड़े हो जाते हैं। देखें वीडियो... 

ये भी पढ़ें -  ना दौलत, ना ही शोहरत...बस इस एक बात पर 71 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 25 साल की लड़की

वीडियो ने लोगों का दिन बना दिया

वीडियो देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'travelingcoats' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा है, ' जब पूजा में पंडित जी ना आ पाएं मगर आपके पास मॉडर्न पंजाबी सासू मां हों'। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 62 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। 

अगली खबर