गलती से मां ने कबाड़ में फेंक दिया लैपटॉप, 3 हजार करोड़ का लगा चूना, जानें पूरा मामला

Weird News in Hindi: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'रेडिट' पर एक शख्स ने अपने साथ घटी घटना को लोगों के साथ शेयर किया है। शख्स ने बताया कि उसकी मां की गलती के कारण उसे तीन हजार करोड़ का नुकसान हो गया। या यूं कहें कि उसकी जिंदगी 'बर्बाद' हो गई।

Mother Threw Son Laptop Where Password Of Bitcoin Know All About Truth
मां ने बेटे को लगाया चूना... 
मुख्य बातें
  • मां ने बेटे का पुराना लैपटॉप कबाड़ में फेंक दिया
  • लैपटॉप में छिपा था तीन हजार करोड़ का राज!
  • सच्चाई सामने आने के बाद बेटा डिप्रेशन में चला गया

कई बार अनजान में हम कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसकी सच्चाई सामने आने के बाद गहरा झटका लगता है। कुछ लोग तो अनजान में खुद को भी बड़ा नुकसान पहुंचा जाते हैं। इसी को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, एक मां ने अनजान में अपने बेटे को ही तीन हजार करोड़ का फटका लगा दिया है। इस नुकसान के कारण महिला का बेटा अवसाद में चला गया। अब इस मामले को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसकी सच्चाई जानने के बाद लोग काफी हैरान हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है कहानी?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'रेडिट' पर एक शख्स ने अपने साथ घटी घटना को लोगों के साथ शेयर किया है। शख्स ने बताया कि उसकी मां की गलती के कारण उसे तीन हजार करोड़ का नुकसान हो गया। या यूं कहें कि उसकी जिंदगी 'बर्बाद' हो गई। शख्स का कहना है कि साल 2010 में उसने छह हजार रुपए खर्च करके 10 हजार बिटकॉइन खरीदे थे। जिस वक्त उसने बिटकॉइन खरीदा था उस वक्त वह कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। इसके बाद वह नौकरी में लग गया और वह भूल गया कि उसने कभी क्रिप्टोकरेंसी खरीदी थी। 

सच्चाई जान डिप्रेशन में चला गया था शख्स

पिछले कुछ समय से बाजार में क्रिप्टोकरेंसी की काफी चर्चा हो रही है। जिसके बाद उसे अपने खरीदे हुए बिटकॉइन की याद आ गई। इसके बाद वह उस लैपटॉप को ढूंढने लगा, जिसमें बिटकॉइन्स की डीटेल्स रखी हुई थी। काफी देर ढूंढने के बाद उसे लैपटॉप नहीं मिला तो उसने इसके बारे में अपनी मां से बात की। वहीं, मां ने जब लैपटॉप के बारे में बताया तो उसके होश उड़ गए। शख्स ने बताया कि उसकी मां ने लैपटॉप कबाड़ में फेंक दिया था। लैपटॉप फेंक देने से उसे काफी नुकसान पहुंचा। क्योंकि, आज के हिसाब से 10 हजार बिटकॉइन की कीमत 300 मिलियन पाउंड यानी करीब 3000 करोड़ रुपये हो गई थी। इस घटना के बाद वह डिप्रेशन में चला गया था। हालांकि, समय के साथ वह डिप्रेशन से बाहर आ चुका है। लेकिन, उस घटना को लेकर उसे अब भी काफी अफसोस हो रहा है। 

अगली खबर