Viral Video: मुर्गी को डरा रही थी महिला, फिर जो हुआ उसे देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Murgi Funny Viral Video: एक महिला मजे-मजे में मुर्गी को डराने की कोशिश कर रही है। महिला को देखकर ऐसा लगता है कि आज तो वह मुर्गी को डरा कर ही मानेगी। लेकिन, मुर्गी ने महिला की ऐसी हालत कर दी कि उसे वहां से भागना पड़ा।

Murgi Viral Video Chicken Funny Viral Video Chicken Attack on Woman Viral Video
मुर्गी से पंगा लेना पड़ा भारी...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मजे के लिए मुर्गी को डरा रही थी महिला
  • मुर्गी ने पलट कर किया जबरदस्त हमला
  • वीडियो देख लोगों की नहीं रुक रही हंसी

Chicken Viral Video: बहुत पुरानी कहावत है बिना वजह किसी को परेशान नहीं करना चाहिए। क्योंकि, कई बार सामने वाला इस तरह से पलटवार करता है, जिसकी हम और आप कल्पना भी नहीं कर सकते। एक महिला ने मुर्गी के साथ कुछ ऐसा ही किया। इसके बाद मुर्गी ने जो किया उसे महिला शायद ही कभी भूल पाएगी। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और यूजर्स इस पर जमकर मजे ले रहे हैं।  

वैसे तो सोशल मीडिया पर आपको जानवरों के काफी क्यूट-क्यूट वीडियोज देखने को मिलेंगे। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे भी शेयर होते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी भी होती और आमतौर पर हम-आप इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, एक महिला मजे-मजे में मुर्गी को डराने की कोशिश कर रही है। महिला को देखकर ऐसा लगता है कि आज तो वह मुर्गी को डरा कर ही मानेगी। लेकिन, मुर्गी ने महिला की ऐसी हालत कर दी कि उसे वहां से भागना पड़ा। क्योंकि, मुर्गी ने जबरदस्त तरीके से उस पर पलटवार किया था। देखें वीडियो... 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by DEMI BAGBY (@demibagby)

मुर्गी ने कर दी हवा टाइट

महिला ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि वो मुर्गी से इस तरह डर जाएगी। एक पल के लिए तो महिला के 'तोते' उड़ गए। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'demibagby' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए यूजर्स वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर