दुनिया का सबसे अनोखा गांव, जहां पैदा होती हैं केवल लड़कियां, आज तक नहीं सुलझ सकी गुत्थी!

पोलैंड में मौजूद इस गांव का नाम है मिजेस्के ओद्रजेनस्की। तकरीबन 11 साल से इस गांव में कोई लड़का नहीं पैदा हुआ है। बताया जाता है कि साल 2010 में आखिरी बार इस गांव में कोई लड़का पैदा हुआ था। लेकिन, लड़के के जन्म के ठीक बाद उसके परिवार वाले गांव छोड़कर चले गए।

Mysterious Village Miejsce Odrzanskie in poland where only girls born From More than last 10 years
बेहद अजीबोगरीब है इस गांव की कहानी... 
मुख्य बातें
  • पोलैंड के मिजेस्के ओद्रजेनस्की गांव मे केवल लड़कियां ही पैदा होती हैं
  • करीब 10 साल पहले पैदा हुआ था एक लड़का
  • आज तक नहीं सुलझ सकी इस गांव की गुत्थी

इस दुनिया में हमेशा कोई ना कोई अजीबोगरीब घटनाएं घटती रहती हैं। कई मामले तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में लोग हैरान रह जाते हैं। जबकि,  कुछ पर तो लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं कईयों की गुत्थी तो अब तक नहीं सुलझ सकी है। आज हम आपको एक ऐसे ही अजीबोगरीब मामले से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं। इस दुनिया में एक ऐसा गांव हैं, जहां पिछले कई सालों से हर परिवार में केवल लड़कियां ही पैदा हो रही हैं। आलम ये है कि इस रहस्य की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है कि ऐसा क्यों हो रहा है? तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

पोलैंड में मौजूद इस गांव का नाम है मिजेस्के ओद्रजेनस्की। तकरीबन 11 साल से इस गांव में कोई लड़का नहीं पैदा हुआ है। बताया जाता है कि साल 2010 में आखिरी बार इस गांव में कोई लड़का पैदा हुआ था। लेकिन, लड़के के जन्म के ठीक बाद उसके परिवार वाले गांव छोड़कर चले गए। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिकस, इस गांव की आबादी 300 से ज्यादा है, जिनमें ज्यादातर महिलाएं ही हैं, जबकि पुरुषों की संख्या ना के बराबर है। एक समय ऐसा भी आ गया जब गांव की हालत देखकर मेयर ने घोषना की कि जो भी महिलाएं बेटा पैदा करेगी उसे इनाम दिया जाएगा।  

आज तक नहीं सुलझ सकी गुत्थी

गांव वालों के साथ-साथ पूरी दुनिया हैरान है कि यहां आखिर लड़कियां ही क्यों पैदा होती हैं। वारसॉ के एक विश्वविद्यालय ने इस रहस्य को जानने और गुत्थी को सुलझाने के लिए रिसर्च भी किया, लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ। दुनियाभर के एक्सपर्ट डॉक्टरों को भी इसके बारे में जानने के लिए बुलाया गया, लेकिन सच्चाई सामने नहीं आ सकी। इस गांव में  कई तरह के शोध और प्रयोग भी किए फिर भी कुछ हासिल नहीं हुआ। आलम ये है कि आज भी लोगों के यह अनसुलझी पहेली बनकर रह गई है। 

अगली खबर