खेलने के लिए हाथी के बच्चे का उतावलापन, आपको जरूर पसंद आएगा यह नटखट Video  

Naughty baby elephant : हाथी का बच्चा अपना देखभाल करने वाले व्यक्ति के साथ खेलना चाहता है। वह व्यक्ति के चारों तरफ चक्कर लगाता है लेकिन अपने काम में मशगूल व्यक्ति मिट्टी हटाने के काम में लगा रहता है।

Naughty baby elephant tries to convince hooman to play in adorable viral video. Watch
खेलने के लिए हाथी के बच्चे का उतावलापन।  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • इस वीडियो को लोग इंटरनेट पर काफी पसंद कर रहे हैं
  • अपनी देखभाल करने वाले के साथ खेलना चाहता है हाथी का बच्चा
  • कुछ लोगों ने कहा कि ट्विटर पर आज मेरा यह सबसे अच्छा वीडियो

नई दिल्ली : इंसान और जानवर के बीच अपनापन और लगाव सभी को आकर्षित करता है। एक हाथी के बच्चे का एक नटखट वीडियो सामने आया है जो जानवर एवं इंसानों के बीच रिश्ते को खूबसूरती के साथ परिभाषित करता है। यह वीडियो ट्विटर पर वायरल हुआ है। एक व्यक्ति के साथ खेलने की हाथी के बच्चे की अकुलाहट लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है और इसे बड़ी संख्या में लाइक और शेयर मिले हैं। 

अपनी देखभाल करने वाले व्यक्ति के साथ खेलना चाहता है हाथी का बच्चा
इस वीडियो को गन्नूपुरम नाम के व्यक्ति ने शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया है, 'प्यारा गन्नू हूमैन के साथ खेलना चाहता है लेकिन वह अपने काम में व्यस्त है। कौन जीतेगा?' दरअसल, इस वीडियो में हाथी का एक बच्चा अपना देखभाल करने वाले व्यक्ति के साथ खेलना चाहता है। व्यक्ति को हाथी के लिए बनाए गए दड़बे में फावड़ा के साथ मिट्टी हटाते हुए देखा जा सकता है। 

व्यक्ति को परेशान करता है हाथी का बच्चा 
हाथी का बच्चा अपना देखभाल करने वाले व्यक्ति के साथ खेलना चाहता है। वह व्यक्ति के चारों तरफ चक्कर लगाता है लेकिन अपने काम में मशगूल व्यक्ति मिट्टी हटाने के काम में लगा रहता है। इस दौरान हाथी का बच्चा खेलने के लिए व्यक्ति को परेशान करता है। इसके बाद वह हाथी का बच्चा अपनी मां के पीछे छिपने की कोशिश करता है। 

इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है वीडियो
हाथी का बच्चा थोड़ी देर बाद एक बार फिर व्यक्ति के पास आता है और उसे परेशान करना शुरू करता है। हाथी के बच्चे की यह नटखटी शरारत देखकर व्यक्ति खुश होता है। फिर एक ऐसा क्षण भी आता है कि हाथी का बच्चा व्यक्ति को नीचे गिरा देता है और खेलने की कोशिश में उस पर बैठ जाता है। इंटरनेट पर हाथी के बच्चे की इस नटखट शरारत को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 93,000 से ज्यादा व्यूज और 10,000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इस वीडियो को बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी शेयर किया है। 

अगली खबर